Homeबुरहानपुरसांसद का अल्टीमेटम- टिश्यू कल्चर पौधों के...

सांसद का अल्टीमेटम- टिश्यू कल्चर पौधों के दाम कैसे बढ़े?, निजी कंपनियों पर कसें नकेल

जिला समन्वय समिति की बैठक गरमाई, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने अफसरों को दी दो टूक चेतावनी- किसानों को नुकसान बर्दाश्त नहीं, कार्रवाई हो निष्पक्ष बुरहानपुर। जिला पंचायत सभागार में शुक्रवार को आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक महज़ एक औपचारिक चर्चा न रहकर एक तीखा जवाब-तलब सत्र बन गई। खंडवा सांसद […]

  • जिला समन्वय समिति की बैठक गरमाई, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने अफसरों को दी दो टूक चेतावनी- किसानों को नुकसान बर्दाश्त नहीं, कार्रवाई हो निष्पक्ष

बुरहानपुर। जिला पंचायत सभागार में शुक्रवार को आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक महज़ एक औपचारिक चर्चा न रहकर एक तीखा जवाब-तलब सत्र बन गई। खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में उन्होंने साफ लहजे में अफसरों को चेताया— एकतरफा कार्रवाई बंद करें, शासन की योजनाओं में पारदर्शिता लाएं, और किसानों को आर्थिक चोट न पहुंचे।
Sadaiv Newsबैठक के दौरान उद्यानिकी विभाग को लेकर सांसद विशेष रूप से नाराज़ दिखे। उन्होंने दो टूक कहा —
पौधों की कीमत दो से चार रुपये कैसे बढ़ गई? निजी कंपनियां मनमानी कैसे कर रही हैं? क्या आपका विभाग सो रहा है? उन्होंने कहा कि किसानों की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है और यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सांसद ने कीमत निर्धारण में पारदर्शिता लाने के निर्देश दिए और चेताया कि यदि निजी कंपनियों पर लगाम नहीं कसी गई, तो बड़ा आर्थिक नुकसान होगा।
छोटे दुकानदारों पर बुलडोजर, मगर बड़े भवन सुरक्षित क्यों?
सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर जमकर नाराज़गी जताई। उन्होंने निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव को दो टूक कहा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई निष्पक्ष हो। केवल कमजोर वर्ग को टारगेट करना और बड़े-बड़े अवैध भवनों को छोड़ देना अब बर्दाश्त नहीं होगा। सांसद ने कहा कि निगम की कार्रवाई में दोहरा मापदंड अपनाया जा रहा है। छोटे दुकानदारों, ठेलेवालों और फेरीवालों पर कार्रवाई तो तेजी से हो रही है, लेकिन शहर में वर्षों से बने नियम विरुद्ध बड़े निर्माण आज भी सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा, जब कार्रवाई किसी के यहां होती है तो तकलीफ होती ही है, लेकिन कार्रवाई न्यायपूर्ण होनी चाहिए।
निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार पर फटकार
लोक निर्माण विभाग की सुस्ती को लेकर भी सांसद ने तीखा रुख अपनाया। जनवरी की बैठक में जो निर्देश दिए गए थे, उनका क्या हुआ? समय पर काम पूरा न होना अब आदत बन गई है। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दोहराए।
सांसद ने यह भी दिए निर्देश
• सिंधी बत्ती से लालबाग रेलवे स्टेशन रोड तक डिवाइडरों में जाली लगाने को कहा।
• स्मार्ट मीटर बिलों को लेकर उपभोक्ताओं में भ्रम दूर करने के निर्देश।
• कुछ स्कूल भवनों में बारिश में पानी टपकने की शिकायत पर तत्काल मरम्मत का आदेश।
• जिला अस्पताल में मरीजों से हो रहे अभद्र व्यवहार पर तत्काल रोक लगाने को कहा।
• प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्र हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाने पर जोर।
• वन विभाग में मिट्टी के टेंडर की जांच के निर्देश दिए।
धरती आबा अभियान की धीमी गति पर विधायक दादू का गुस्सा
नेपानगर विधायक मंजू राजेंद्र दादू ने धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान की धीमी प्रगति पर नाराज़गी जताई। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इसके अलावा उन्होंने नेपानगर सहकारी समिति में हुए घोटाले, ग्राम सचिव वेतन कटौती, और असीरगढ़ की पहाड़ियों पर पौधारोपण नहीं किए जाने पर जिला वन मंडल अधिकारी पर नाराजगी जाहिर की। साथ ही विगत दिनों धरती आबा शिविर रायतलाई में भ्रमण के दौरान देडतलाई सेक्टर के इंजीनियर अरुण वानखेड़े की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी जताते हुए इनके कार्यक्षेत्र के समस्त कार्यों की जाँच कर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए।
बैठक में ये रहे शामिल
इस अहम बैठक में कलेक्टर हर्ष सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, पूर्व महापौर अतुल पटेल, मनोज टंडन, शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष साधना तिवारी, नेपानगर परिषद अध्यक्ष भारती पाटील, खकनार जनपद अध्यक्ष राकेश सोलंकी, भागवत प्रजापति, शोभाराम जमरे, भरत पटेल, किसन धांडे, संभाजीराव सगरे, अमोल पाटील समेत कई जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles