राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

असीरगढ़ हाईवे पर बड़ा हादसा: ओवरटेक करते वक्त ट्राले से भिड़ी यात्री बस, 5 जख्मी

हादसे में मानवता की झलक, घायल देख दौड़ीं विधायक मंजू दादू, एंबुलेंस से पहले पहुंचाया अस्पताल बुरहानपुर। इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर सोमवार दोपहर असीरगढ़ के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। करीब 1:15 बजे खंडवा से बुरहानपुर की ओर जा रही एक यात्री बस, ट्राले को ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर उससे

On: July 14, 2025 4:15 PM
Follow Us:
  • हादसे में मानवता की झलक, घायल देख दौड़ीं विधायक मंजू दादू, एंबुलेंस से पहले पहुंचाया अस्पताल

बुरहानपुर। इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर सोमवार दोपहर असीरगढ़ के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। करीब 1:15 बजे खंडवा से बुरहानपुर की ओर जा रही एक यात्री बस, ट्राले को ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर उससे टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के आगे के कांच पूरी तरह चकनाचूर हो गए। हादसे में 5 यात्री घायल हो गए, हालांकि किसी की हालत गंभीर नहीं है। नेपानगर विधायक मंजू दादू ने तत्परता दिखाते हुए घायल यात्रियों को अपने निजी वाहन से जिला चिकित्सालय पहुँचाया।
Sadaiv Newsदरअसल हादसा नेपा फाटा और खोडियार माता मंदिर के बीच हुआ। चश्मदीदों के मुताबिक बस काफी तेज रफ्तार में थी और चालक ने यात्री की जान की परवाह किए बिना ट्राले को ओवरटेक करने की कोशिश की। तभी संतुलन बिगड़ा और सीधा ट्राले से जा टकराई। निंबोला थाना प्रभारी राहुल कांबले ने बताया, प्रारंभिक जांच में चालक की लापरवाही सामने आई है। तेज रफ्तार और जल्दबाजी में उसने ट्राले को ओवरटेक करने का प्रयास किया, जो हादसे का कारण बना।
विधायक बनीं ‘फर्स्ट रिस्पॉन्डर’
हादसे की खबर सुनते ही नेपानगर विधायक मंजू दादू, जो असीरगढ़ मंदिर दर्शन के लिए क्षेत्र में थीं, तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं। विधायक ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए घायलों को अपने निजी वाहन में बैठाया और जिला अस्पताल भिजवाया। बाद में 108 एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक घायलों को अस्पताल भेजा जा चुका था। मंजू दादू ने कहा, घटना की जानकारी मिलते ही मैं दौड़ी। इंसानियत का तकाज़ा था कि मदद के लिए तुरंत आगे आऊं।
यात्रियों का आरोप- ड्राइवर चला रहा था बेकाबू बस
घायल रूखसार आसिफ (महाराष्ट्र निवासी) ने बताया, ड्राइवर बहुत तेज चला रहा था। कई बार टोका भी, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी। बच्चे सीट से गिर रहे थे। असीरगढ़ के पास जब ट्राले को ओवरटेक करने की कोशिश की, तब जाकर बस की रफ्तार पर विराम लगा — एक टक्कर के साथ।
ये यात्री हुए घायल
घटना में शेख नदीम, वीरेंद्र कॉलोनी, बुरहानपुर, अकबरी बानो, बुरहानपुर, वसीउल्ला, महाराष्ट्र, रूखसार आसिफ, महाराष्ट्र, ममता बाई, ग्राम लोनी सभी का इलाज जिला अस्पताल, बुरहानपुर में चल रहा है। प्राथमिक उपचार के बाद कुछ को छुट्टी भी दे दी गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser