राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

पत्नी की प्रताड़ना से तंग युवक ने की आत्महत्या, मरने से पहले फेसबुक पर किया लाइव

नेपानगर के रहने वाले युवक ने बुरहानपुर की एक होटल में किया सुसाइड फेसबुक अकाउंट पर लाइव वीडियो चलाने पर दोस्त पहुंचा टीआई बोले-पारिवारिक कारणों के चलते लगाई फांसी बुरहानपुर। मैं पत्नी से बहुत परेशान हो गया हूं। इसकी शिकायत थाने और एसपी ऑफिस में भी की थी। उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी

On: July 13, 2025 8:56 PM
Follow Us:
  • नेपानगर के रहने वाले युवक ने बुरहानपुर की एक होटल में किया सुसाइड

  • फेसबुक अकाउंट पर लाइव वीडियो चलाने पर दोस्त पहुंचा

  • टीआई बोले-पारिवारिक कारणों के चलते लगाई फांसी

बुरहानपुर। मैं पत्नी से बहुत परेशान हो गया हूं। इसकी शिकायत थाने और एसपी ऑफिस में भी की थी। उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होना चाहिए। यह बात कहते हुए रविवार सुबह नेपानगर के वार्ड नंबर 8 पावर हाउस कॉलोनी निवासी युवक पवन दांगोड़े (35) ने बुरहानपुर के गुजराती समाज मार्केट की होटल मिड टाउन के सेकंड फ्लोर स्थित एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
Sadaiv Newsयुवक ने आत्महत्या से पहले उसने फेसबुक अकाउंट पर एक लाइव वीडियो बनाया जिसमें उसने पत्नी सहित ससुराल पक्ष के लोगों को मौत का जिम्मेदार बताते हुए कईं आरोप लगाए हैं। फेसबुक पर एक दोस्त ने यह देखा तो वह तुरंत होटल पहुंचा। कमरे का दरवाजा नहीं खोलने पर होटल मैनेजर को बुलाया। अंदर जाकर देखा गया तो पवन फांसी के फंदे पर झूल रहा था। तब कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली थाना टीआई सीताराम सोलंकी ने बताया पारिवारिक कारणों के चलते युवक ने सुसाइड किया। मामले की जांच की जा रही है।
दोस्त बोला- फेसबुक अकाउंट पर लाइव चलाया वीडियो, देखा तो मैं होटल पहुंचा
मृतक के दोस्त प्रियेश शाह निवासी सिलमपुरा बुरहानपुर ने बताया कि आज सुबह जब मैं उठा और अपना फेसबुक देखा तो उस पर मेरे मित्र पवन दांगोड़े की लाइव पोस्ट नजर आई जिसमें वह सुसाइड करने का कुछ बोल रहा था। तब मैं होटल पहुंचा बेल बजाई, लेकिन उसने कोई रिस्पांस नहीं दिया। मैंने मैनेजर से कहा कि आप देखिए तब पता चला कि उसने सुसाइड कर लिया है। उसके परिवार में एक भाई, बहन और मां है। पत्नी कुछ समय से बुरहानपुर आ गई थी। पवन के दो बच्चे हैं। प्रियेश ने बताया पवन अभी कोई काम नहीं कर रहा था। वह काम ढूंढ रहा था।
कहा, पत्नी की थाने, एसपी कार्यालय में की थी शिकायत
पवन दांगोड़े ने अपनी मौत से पहले फेसबुक पर डाले गए वीडियो में कहा था कि मेरी वाइफ मुझे बहुत परेशान कर रही है इसके लिए थाने, एसपी ऑफिस में आवेदन भी दिया था। मैंने अपनी सिस्टर को प्रुफ दे रखा है। उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होना चाहिए। मैं बहुत परेशान हो गया था।
जांच में जुटी कोतवाली थाना पुलिस
घटना के बाद होटल में काफी संख्या में पुलिस बल और कोतवाली टीआई पहुंचे। फॉरेंसिंक एक्सपर्ट को भी बुलाया गया। शव को होटल से पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी पहुंच गए थे और होटल में विलाप करने लगे।
वर्जन-
पारिवारिक कारण हो सकता है
-सूचना मिलने पर होटल मिड टाउन पहुंचे। एक युवक ने सुसाइड कर लिया है। जांच के लिए यहां आए। पारिवारिक कारण हो सकता है। उसने फेसबुक पर पारिवारिक समस्या डाली थी।
– सीताराम सोलंकी, टीआई कोतवाली बुरहानपुर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मांडवा में जंगल में प्रसव के बाद आरोग्यम केंद्र बंद मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

जंगल में नवजात का जन्म, आरोग्यम केंद्र पर ताला: मांडवा की घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल

बुरहानपुर पुलिस ने पाचोरी के जंगल में अवैध हथियार फैक्ट्री से सामग्री जब्त की

पहले कार से पकड़ा तस्कर, फिर पूछताछ में खुला जंगल का राज: पाचोरी में हथियार फैक्ट्री पर पुलिस की फिल्मी स्टाइल में दबिश

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के बीच पहुंचे प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट।

किसानों के दर्द के बीच खेतों में उतरे प्रभारी मंत्री, बोले- न कोई गांव छूटेगा, न कोई किसान

विवाहिता आदिवासी महिला के मामले पर बढ़ा आक्रोश

मुस्लिम युवक पर तीन बच्चों की मां को भगाने का आरोप, नेपानगर थाने पहुंचे हिंदू संगठन; कार्रवाई की मांग

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से बुरहानपुर केला किसानों के लिए मुआवजा और फसल बीमा की मांग की

केला किसानों की पीड़ा लेकर सीएम से मिले सांसद पाटील, बोले- मौसम आधारित फसल बीमा अब जरूरी

नल-जल योजना के दावों पर सवाल,

जल संकट: प्यास के लिए मौत का रास्ता, 150 फीट गहरी पहाड़ी उतरकर गंदा पानी ला रहे आदिवासी

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser