राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ निगम का परिषद सम्मेलन- आंबेडकर प्रतिमा स्थापित किए जाने में देरी होने पर जमकर हुआ हंगामा 

सदन में जमीन पर बैठ कईं महिला पार्षद और सहयोगी, महापौर ने वर्क आर्डर जारी करने के आदेश दिए तब उठे बुरहानपुर। काफी गहमा गहमी के बीच नगर निगम का सामान्य परिषद सम्मेलन शनिवार को संपन्न हुआ। कांग्रेस पार्षदों का सबसे ज्यादा जोर विकास कार्यों को लेकर रहा। सभी का कहना रहा कि

On: October 7, 2023 7:26 PM
Follow Us:
  • सदन में जमीन पर बैठ कईं महिला पार्षद और सहयोगी, महापौर ने वर्क आर्डर जारी करने के आदेश दिए तब उठे

बुरहानपुर। काफी गहमा गहमी के बीच नगर निगम का सामान्य परिषद सम्मेलन शनिवार को संपन्न हुआ। कांग्रेस पार्षदों का सबसे ज्यादा जोर विकास कार्यों को लेकर रहा। सभी का कहना रहा कि नगर में विकास के काम ठप्प हैं। रोड की स्थिति खराब है। कहीं भी कोई काम नहीं हो रहा है। इसे लेकर कईं बार तीखी बहसबाजी का दौर चला तो वहीं कांग्रेसी पार्षदों द्वारा सदन में जमीन पर बैठकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन करना भी चर्चाओं में रहा।
दरअसल नगर पालिक निगम बुरहानपुर का सामान्य परिषद सम्मेलन शनिवार सुबह 11 बजे से स्थानीय परमानंद गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम में हुआ। इस दौरान गहमागहमी का माहौल रहा। कांग्रेसी पार्षदों ने आरोप लगाए कि उनके वार्डों में काम नहीं हो रहे हैं। इसी बीच वार्ड नंबर 47 शिवाजी वार्ड की पार्षद वीणा सोनोने ने लालबाग चौराहे पर संविधान निर्माता डॉ बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा भूमिपूजन के बाद भी नहीं लगाने पर आक्रोश जताया। वह अपनी सीट से उठकर महापौर माधुरी अतुल पटेल, निगम अध्यक्ष अनीता यादव के सामने खड़े होकर विरोध दर्ज कराने लगी। वह सदन में ही जमीन पर बैठ गईं तब मौजूद अन्य महिला, पुरूष कांग्रेसी पार्षद भी जमीन पर बैठ गए और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
महापौर ने आयुक्त से कहा वर्क ऑर्डर जारी करें
करीब 10 मिनट बाद ही महापौर माधुरी अतुल पटेल ने कहा हम चाहते थे कि एक साथ अन्य प्रतिमाएं भी लगे। पंडित दीनदयाल उपाध्यक्ष, सरदार वल्लभभाई पटेल की भी प्रतिमाएं लगाना है इसलिए बाबा साहेब की प्रतिमा भी साथ लगाई जाने वाली थी। सभी हमारे लिए प्रेरणादायी हैं। अब तत्काल नगर निगम कमिश्नर को आदेश देती हूं कि वह इसके वर्क ऑर्डर आज ही जारी कर दें बाकि प्रतिमाएं बाद में लगा देंगे। कांग्रेस पार्षदों ने कहा आचार संहिता से पहले प्रतिमा लगाएं। आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने कहा महापौर ने आदेश दिए हैं। आज ही वर्क आर्डर जारी कर दिए जाएंगे। इसके बाद कांग्रेसी पार्षदों ने तालियां बजाई और जमीन से उठ गए।
सदन से बाहर चली गई एक महिला पार्षद
सदन से एक महिला कांग्रेसी पार्षद ने बॉयकाट कर दिया। दरअसल महिला पार्षद ने कहा मेरे साथ एक कर्मचारी ने अभद्र व्यवहार किया था। इसकी शिकायत आयुक्त को की थी, लेकिन आज तक कोई निराकरण नहीं किया। उन्होंने कहा कांग्रेस की ओर से चुनीं गई निगम अध्यक्ष ने भी इसका समर्थन नहीं किया। इसलिए मैं सदन से बाहर आ गई। हालांकि कुछ पार्षदों ने उन्हें रोकने की कोशिश भी की।
महापौर, अध्यक्ष, आयुक्त को करना पड़ा आक्रोश का सामना
परिषद सम्मेलन के दौरान पार्षद मोहम्मद जावेद ने कहा- शहर में काम क्यों नहीं हो रहे हैं मुझे जवाब चाहिए। सांसद, महापौर, आयुक्त के घर कोई नहीं जाता। पार्षद के घर लोग समस्याएं लेकर आते हैं। हमें काम चाहिए मोहताजगी नहीं चाहिए। अगर आपके पास एटीट्युट है तो हमारा एटीट्युट तो हमने दिखाया ही नहीं है। शहर में विकास के काम नहीं हो रहे हैं। लोग हमसे शिकायतें कर रहे हैं। वहीं सम्मेलन के दौरान शहर में जगह जगह खोदे गए गड्ढे, नलकूप के लिए की गई खुदाई को लेकर भी विरोध दर्ज कराया गया। सुबह 11 बजे शुरू हुआ सम्मेलन शाम 4 बजे समाप्त हुआ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser