राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

लापरवाही नहीं, जवाबदेही चाहिए: शिक्षा विभाग को कलेक्टर की दो-टूक चेतावनी

जर्जर स्कूल भवनों की मरम्मत-ध्वस्तीकरण पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश, टूर डायरी अनिवार्य

On: August 4, 2025 9:39 AM
Follow Us:

बुरहानपुर। जिले की शिक्षा व्यवस्था को लेकर कलेक्टर हर्ष सिंह ने गुरुवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने स्कूल भवनों की मरम्मत, अनुपयोगी भवनों को तोड़ने, और टूर डायरी की निगरानी जैसे अहम मुद्दों पर कड़े निर्देश जारी किए।
कलेक्टर श्री सिंह ने कहा चिह्नित स्कूल भवनों की मरम्मत प्राथमिकता से हो। अनुपयोगी या खतरनाक भवनों को गिराने की कार्यवाही शीघ्र सुनिश्चित की जाए। लापरवाही पर जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 101 भवनों के सुधार हेतु प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं।
टूर डायरी होगी अनिवार्य, गूगल शीट पर रिपोर्टिंग
बीआरसी और जनशिक्षकों से संवाद करते हुए कलेक्टर ने टूर डायरी तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि— अब हर दौरे की रिपोर्ट गूगल शीट पर अपलोड की जाए। नोडल अधिकारी इसकी जांच करेंगे। जांच के लिए विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे।
फंड का सदुपयोग सुनिश्चित करें
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि शालाओं को मिलने वाली राशि का सही और पारदर्शी उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा— अनियमितता की स्थिति में जिम्मेदार अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। व्यवस्थाएं धरातल पर दिखनी चाहिए।
अन्य प्रमुख बिंदुओं की समीक्षा
बैठक में एजुकेशन पोर्टल 3.0 के माध्यम से निम्न विषयों की गहन समीक्षा की गई। जिसमें छात्र नामांकन की स्थिति, पुस्तक एवं गणवेश वितरण, बैंक खातों का सत्यापन और सायकिल वितरण योजना की प्रगति। बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुश्री लता शरणागत, डीपीसी रविन्द्र महाजन, बीआरसी, जनशिक्षकगण मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मांडवा में जंगल में प्रसव के बाद आरोग्यम केंद्र बंद मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

जंगल में नवजात का जन्म, आरोग्यम केंद्र पर ताला: मांडवा की घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल

बुरहानपुर पुलिस ने पाचोरी के जंगल में अवैध हथियार फैक्ट्री से सामग्री जब्त की

पहले कार से पकड़ा तस्कर, फिर पूछताछ में खुला जंगल का राज: पाचोरी में हथियार फैक्ट्री पर पुलिस की फिल्मी स्टाइल में दबिश

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के बीच पहुंचे प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट।

किसानों के दर्द के बीच खेतों में उतरे प्रभारी मंत्री, बोले- न कोई गांव छूटेगा, न कोई किसान

विवाहिता आदिवासी महिला के मामले पर बढ़ा आक्रोश

मुस्लिम युवक पर तीन बच्चों की मां को भगाने का आरोप, नेपानगर थाने पहुंचे हिंदू संगठन; कार्रवाई की मांग

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से बुरहानपुर केला किसानों के लिए मुआवजा और फसल बीमा की मांग की

केला किसानों की पीड़ा लेकर सीएम से मिले सांसद पाटील, बोले- मौसम आधारित फसल बीमा अब जरूरी

नल-जल योजना के दावों पर सवाल,

जल संकट: प्यास के लिए मौत का रास्ता, 150 फीट गहरी पहाड़ी उतरकर गंदा पानी ला रहे आदिवासी

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser