राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

अमानक बीज और कीटनाशक बेचने वाले 6 विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित

जिले में बिक्री-भंडारण पर प्रतिबंध, किसानों की सुरक्षा के लिए कृषि विभाग की सख्ती

On: August 11, 2025 8:47 PM
Follow Us:
बुरहानपुर में अमानक बीज और कीटनाशक बेचने वाले विक्रेताओं पर कार्रवाई

बुरहानपुर। कृषि विभाग ने खरीफ 2025 सीजन में किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज और कीटनाशक उपलब्ध कराने के लिए बड़ी कार्रवाई की है। जिले के 6 विक्रेताओं के बीज और कीटनाशक नमूने अमानक स्तर के पाए जाने पर उनके लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। साथ ही जिले में इनके क्रय-विक्रय और भंडारण पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।
दरअसल कृषि विभाग ने आदान विक्रेताओं से बीज के नमूने लेकर बीज परीक्षण प्रयोगशाला इंदौर भेजे थे। जांच में ये नमूने अमानक पाए गए भावसार एग्रो एजेंसी, बुरहानपुर – मक्का बीज (किस्म: आजाद-91), श्रीराम कृषि केंद्र, डेड़तलाई – कपास बीज (किस्म: ए.सी.एच. 177-2), और राज एग्रो सेंटर, डेड़तलाई – कपास बीज (किस्म: ए.सी.एच.-6 बीजी प्प्ए) तीनों विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।
कीटनाशक विक्रेताओं पर भी गिरी गाज
कीटनाशक प्रयोगशाला, जबलपुर को भेजे गए नमूनों में ये उत्पाद अमानक पाए गए किसान एग्रो एजेंसी, बुरहानपुर – लेम्डा-सायहेलोथ्रिन 4.9% सीएस (कंपनी: एन.ए.सी.एल. इंडस्ट्रीज लि.), चक्रधर स्वामी बायोटेक, डोईफोडिया – बेनजोऐट 5% एसजी (कंपनी: डी.सी.एम श्रीराम लि.), न्यू वर्षा एग्रो एजेंसी, जसोंदी – क्लोरोपायरीफास 50% + सायपरमेथ्रिन 5% (कंपनी: बॉस्टान बल्क केमिकल इंडिया प्रा. लि.) इन तीनों विक्रेताओं के लाइसेंस भी निलंबित कर दिए गए और बिक्री-भंडारण पर रोक लगा दी गई।
किसानों के साथ लापरवाही बर्दाश्त नहीं
उप संचालक कृषि मनोहर सिंह देवके ने कहा कि किसानों के हित में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अमानक बीज और कीटनाशक बेचने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मांडवा में जंगल में प्रसव के बाद आरोग्यम केंद्र बंद मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

जंगल में नवजात का जन्म, आरोग्यम केंद्र पर ताला: मांडवा की घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल

बुरहानपुर पुलिस ने पाचोरी के जंगल में अवैध हथियार फैक्ट्री से सामग्री जब्त की

पहले कार से पकड़ा तस्कर, फिर पूछताछ में खुला जंगल का राज: पाचोरी में हथियार फैक्ट्री पर पुलिस की फिल्मी स्टाइल में दबिश

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के बीच पहुंचे प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट।

किसानों के दर्द के बीच खेतों में उतरे प्रभारी मंत्री, बोले- न कोई गांव छूटेगा, न कोई किसान

विवाहिता आदिवासी महिला के मामले पर बढ़ा आक्रोश

मुस्लिम युवक पर तीन बच्चों की मां को भगाने का आरोप, नेपानगर थाने पहुंचे हिंदू संगठन; कार्रवाई की मांग

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से बुरहानपुर केला किसानों के लिए मुआवजा और फसल बीमा की मांग की

केला किसानों की पीड़ा लेकर सीएम से मिले सांसद पाटील, बोले- मौसम आधारित फसल बीमा अब जरूरी

नल-जल योजना के दावों पर सवाल,

जल संकट: प्यास के लिए मौत का रास्ता, 150 फीट गहरी पहाड़ी उतरकर गंदा पानी ला रहे आदिवासी

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser