Homeबुरहानपुरपुलिस हाई अलर्ट: 15 अगस्त से पहले...

पुलिस हाई अलर्ट: 15 अगस्त से पहले सघन चेकिंग अभियान जारी, संदिग्धों पर पैनी निगाह

स्वतंत्रता दिवस से पहले चप्पे-चप्पे पर नजर

  • बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन तक सघन चेकिंग, 15 अगस्त तक जारी रहेगा अभियान

बुरहानपुर। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर बुरहानपुर पुलिस पूरी तरह हाई अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने जिले में पुख्ता इंतजाम करने के साथ सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान के आदेश दिए हैं।
शहर से लेकर देहात तक के संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल गश्त करें और संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की गहन जांच करें। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, होटल, लॉज, ढाबे और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की टीमें लगातार चेकिंग कर रही हैं।
15 अगस्त तक सख्ती, जनता से भी सहयोग की अपील
एसपी बागरी ने स्पष्ट किया स्वतंत्रता दिवस समारोह तक चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। हमारा उद्देश्य है कि आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की गुंजाइश न रहे। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने को दें और शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करें।
चप्पे-चप्पे पर निगरानी
शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में पुलिस की सक्रिय मौजूदगी साफ नजर आ रही है। मुख्य चौराहों पर जवानों की तैनाती, गश्ती वाहन और पैदल दस्ते लगातार निगरानी कर रहे हैं। एसपी बागरी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि संवेदनशील इलाकों में चौकसी और जनसंपर्क दोनों को प्राथमिकता दी जाए, ताकि नागरिक भी सुरक्षित महसूस करें।

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा 
नेहरू स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह, मुख्यमंत्री का संदेश होगा सीधा प्रसारण
बुरहानपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह को लेकर कलेक्टर हर्ष सिंह ने सोमवार को नेहरू स्टेडियम पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूर्ण करने के लिए नगर निगम और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि मुख्य समारोह में किसी भी प्रकार की कमी न रहे, इसके लिए विभाग प्रमुख स्वयं व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग करें। इस बार मुख्यमंत्री का संदेश वाचन राज्य स्तरीय मुख्य समारोह से जिला स्तर पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर वीरसिंह चौहान, एडिशनल एसपी अंतर सिंह कनेश, एसडीएम अजमेर सिंह गौड़, निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles