Homeअपराधमहाराष्ट्र के दो शातिर हथियार तस्कर धराए,...

महाराष्ट्र के दो शातिर हथियार तस्कर धराए, 2 पिस्टल और पल्सर बाइक बरामद

अवैध हथियार माफिया पर खकनार पुलिस का वार

बुरहानपुर। जिले में फैले अवैध हथियारों के जाल पर खकनार पुलिस ने फिर बड़ा वार किया है। एसपी आशुतोष बागरी के सख्त निर्देश और एएसपी अंतर सिंह कनेश व एसडीओपी नेपानगर निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अभिषेक जाधव की टीम ने पांगरी रोड पर दबिश देकर महाराष्ट्र के दो हथियार तस्करों को रंगे हाथों पकड़ा। इनके पास से दो देशी पिस्टल और एक पल्सर बाइक बरामद हुई।

मुखबिर की गुप्त सूचना… और फिर ऑपरेशन पांगरी रोड

10 अगस्त 2025 की सुबह, थाना प्रभारी को मुखबिर से पुख्ता जानकारी मिली — दो तस्कर हथियार लेकर पांगरी रोड से गुजरेंगे। टीम अलर्ट हुई, योजना बनी और फोर्स को मोर्चे पर तैनात किया गया। माता नदी के पास जैसे ही बताये गए हुलिये के दो संदिग्ध बाइक से आए, पुलिस ने चारों तरफ से घेरकर उन्हें दबोच लिया। थाना खकनार मे अपराध क्रमांक 392/2025 धारा 25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबध्द किया गया। आरोपियो से अवैध हथियारो के संबंध मे पुछताछ की जा रही है ।

गिरफ्तार शातिर
  1. भावेश पिता गोवर्धन दामोदर (38), निवासी सोनाजी नगर, थाना सोनाला, जिला बुलढाणा, महाराष्ट्र
  2. विशाल पिता श्रीराम वावरे (25), निवासी सोनाजी नगर, थाना सोनाला, जिला बुलढाणा, महाराष्ट्र
बरामदगी
  • 2 हस्तनिर्मित पिस्टल (कुल कीमत ₹40,000)
  • 1 पल्सर मोटरसाइकिल (कीमत ₹70,000)
विशाल का आपराधिक इतिहास चौंकाने वाला

पुलिस जांच में सामने आया कि विशाल के खिलाफ बुलढाणा, जलगांव और अमरावती जिलों में चोरी, नकबजनी और बलात्कार जैसे कुल 5 गंभीर अपराध दर्ज हैं।

2024 से अब तक का रिकॉर्ड

खकनार थाना ने अवैध हथियार निर्माण और विक्रय पर नकेल कसते हुए अब तक 17 प्रकरण पंजीबद्ध, 126 हथियार जब्त, 43 आरोपी गिरफ्तार (16 सिकलीगर समाज से, 8 मध्यप्रदेश के अन्य जिलों से, और 19 अन्य राज्यों से) ।

हथियार माफिया की कमर तोड़ने की मुहिम

एसपी बागरी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि अवैध हथियार बनाने, खरीदने-बेचने और तस्करी करने वालों पर लगातार कार्रवाई करें। साथ ही, सिकलीगर समाज के युवाओं को मुख्यधारा में लाने के लिए नियमित बैठकें की जा रही हैं।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

इस ऑपरेशन में निरीक्षक अभिषेक जाधव, सउनि तारक अली, प्रधान आरक्षक अमित अवस्थी, मेलसिंह सोलंकी, सतीष सुर्यवंशी, अजय अजनारे, आरक्षक मंगल पालवी और जितेन्द्र चौहान का विशेष योगदान रहा।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles