राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

शेख सलीम ने महिला के सिर पर धारदार हथियार से किया वार, दर्दनाक मौत

- सिलमपुरा में वारदात के बाद उबाल, हिंदू व दलित संगठनों ने थाने में जताया आक्रोश; आरोपी राउंडअप

On: August 13, 2025 10:06 PM
Follow Us:
बुरहानपुर महिला हत्या धारदार हथियार से हमला

बुरहानपुर। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के शिकारपुरा थाना क्षेत्र स्थित सिलमपुरा वार्ड में बुधवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब एक महिला पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। गंभीर चोट लगने से महिला की अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और हिंदू संगठनों व दलित संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में थाने पहुंच गए।

मृतका की पहचान शारदा पति मनोज सिरतुरे (40) के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, आरोपी शेख सलीम (निवासी महाराष्ट्र) ने घर में घुसकर शारदा पर हमला किया।
देवर मिथुन सिरतुरे ने बताया कि मैं घर पर था, हाथापाई की आवाज आई। आरोपी से पूछा—तुम कौन हो? उसने अपना नाम शेख सलीम बताया और मुझे धक्का देकर शारदा के सिर पर हथौड़ी/धारदार हथियार से वार कर दिया। घायल शारदा को परिजन जिला अस्पताल लाए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

पति ने जताई चिंता

मृतका के पति मनोज सिरतुरे का कहना है कि उनका बेटा अस्पताल में भर्ती था। पत्नी सुबह काम पर जाने का कहकर निकली थी, शाम को मां, भाई, बहन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे और बताया कि हमला हो गया है।

थाने पर संगठनों का प्रदर्शन

हत्या की खबर फैलते ही अखिल भारतीय हिंदू महासभा, भीम आर्मी और बसपा के नेता-कार्यकर्ता शिकारपुरा थाने पहुंच गए। हिंदू महासभा के प्रदेश प्रवक्ता ओम आजाद ने कहा— ऐसी घटनाएं रुकनी चाहिए, यह एक मानसिकता के तहत हो रहा है। जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो। भीम आर्मी के दत्तु मेढ़े और बसपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गाढ़े ने भी इसे योजनाबद्ध हमला बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की।

आरोपी राउंडअप

एसपी आशुतोष बागरी ने बताया आरोपी को राउंड अप कर लिया गया है। एफएसएल टीम मौके पर है। शुरुआती जांच में मामला आपसी संबंधों का लग रहा है, धर्मांतरण से कोई संबंध नहीं। जल्द पूरी सच्चाई सामने आएगी। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम जरूरी है ताकि सबूत सुरक्षित रह सकें। प्रारंभ में परिजनों और संगठनों ने आपत्ति जताई, लेकिन समझाइश के बाद राजी हुए।

इलाके में पुलिस बल तैनात

तनाव को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है। एफएसएल और जांच टीम सबूत इकट्ठा कर रही है। पुलिस का दावा है कि मामले का खुलासा जल्द किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser