राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

योगिता जंगाले बनीं वाल्मीकि समाज की पहली BDS-MDS डेंटल सर्जन

- परिवार की आँखों से छलके खुशी के आँसू

On: August 18, 2025 7:42 PM
Follow Us:
बुरहानपुर की बेटी योगिता जंगाले : वाल्मीकि समाज से पहली बनीं बीडीएस और एमडीएस डेंटल सर्जन

बुरहानपुर। शहर का नाम रोशन करते हुए वाल्मीकि समाज की बेटी योगिता जंगाले ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। योगिता ने भोपाल की पीपुल्स डेंटल अकादमी से बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (BDS) और एमडीएस ओरल मैक्सिलोफ़ेशियल डेंटल सर्जन की डिग्री प्राप्त की। यह मुकाम पाने वाली वह वाल्मीकि समाज की पहली बेटी बनी हैं।

योगिता की सफलता की खबर मिलते ही परिवार के साथ पूरे समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। माता-पिता और परिजनों की आँखों से खुशी के आँसू छलक उठे। बेटी को गले लगाकर परिवार ने कहा – आज हमारे त्याग और संघर्ष रंग लाए हैं। योगिता ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और परिजनों को देते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने हमेशा पढ़ाई में साथ दिया और सपनों को पूरा करने का हौसला दिया।

पिता ने संघर्ष कर पढ़ाया

योगिता के पिता संजू जंगाले नगर पालिक निगम में कर्मचारी हैं। उन्होंने दिन-रात मेहनत की और बेटी को पढ़ाया। पिता का सपना था कि बेटी डॉक्टर बने और आज योगिता ने उस सपने को सच कर दिखाया। योगिता ने बताया कि उनके अंकल कालू जंगाले, राजा जंगाले और अप्पू जंगाले ने हर कदम पर सहयोग किया। पूरे परिवार ने मिलकर उनका हौसला बढ़ाया, जिसकी बदौलत आज यह बड़ी सफलता संभव हो सकी।

नेताओं ने भी दी बधाई

सफलता की खबर सुनते ही बधाई देने वालों का ताँता लग गया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष रिंकू टांक, सलीम कॉटनवाला (प्रदेश अध्यक्ष, बुनकर प्रकोष्ठ, कांग्रेस) और युवा नेता महेशसिंह चौहान ने घर पहुँचकर बेटी को शुभकामनाएँ दीं। महेशसिंह चौहान ने कहा – गरीब परिस्थिति में इस मुकाम तक पहुँचना बड़ी बात है। योगिता ने न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे समाज और शहर को गर्वित किया है।

समाज को दिया प्रेरक संदेश

योगिता ने सफलता के बाद कहा –मैं चाहती हूँ कि समाज की युवा पीढ़ी शिक्षा पर ध्यान दे और मेहनत करके आगे बढ़े। शिक्षा ही समाज को बदल सकती है। साथ ही उन्होंने संकल्प लिया कि आगे चलकर निशुल्क डेंटल शिविर लगाकर समाज की सेवा करेंगी।

मिठाई बाँटी, उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ

इस मौके पर परिवार, रिश्तेदार और समाज के लोगों ने मिठाई बाँटी और योगिता को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। हर किसी के चेहरे पर गर्व और खुशी साफ झलक रही थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser