राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

अटल-ठाकरे स्मरण दिवस : अटल जी के सिद्धांत हमें हमेशा प्रेरित करेंगे –सांसद पाटील

- अटल स्मृति स्थल पर उमड़ा जनसैलाब, भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

On: August 18, 2025 7:42 PM
Follow Us:
अटल स्मृति स्थल खंडवा श्रद्धांजलि कार्यक्रम
  • कार्यकर्ताओं ने लिया जनसेवा का संकल्प

बुरहानपुर। शनिवार को शहर का माहौल पूरी तरह भाजपा के रंग में रंगा नजर आया। लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, नेपानगर विधायक सुश्री मंजू दादु, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी अटल स्मृति स्थल पहुँचे। यहां उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

अटल जी के योगदान को किया याद

इस मौके पर सांसद पाटील ने कहा कि अटल जी का जीवन एक आदर्श है। उन्होंने राजनीति को केवल सत्ता पाने का साधन नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की सेवा का माध्यम बनाया। उनके सिद्धांत हमें राष्ट्रहित और लोककल्याण के लिए निरंतर प्रेरित करते रहेंगे।

भाजपा कार्यालय में कुशाभाऊ ठाकरे को किया नमन

अटल स्मृति स्थल से कार्यक्रम आगे बढ़ा और सभी नेता जिला भाजपा कार्यालय पहुँचे। यहां पार्टी के पितृपुरुष श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी की जयंती मनाई गई। कार्यालय परिसर में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। नेताओं ने कहा कि ठाकरे जी ने भाजपा संगठन को मजबूत नींव दी और कार्यकर्ताओं में सेवा व समर्पण का भाव जगाया। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से लेकर युवा मोर्चा के पदाधिकारी तक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

जनसेवा का संकल्प

सांसद पाटील और विधायक दादु ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अटल जी और ठाकरे जी के विचारों को धरातल पर उतारना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। भाजपा संगठन आगामी समय में जनसेवा और विकास योजनाओं को गांव-गांव तक पहुँचाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ेगा।

ये रहे मौजूद

इस दौरान लोकतंत्र सेनानी अरुण शेंडे, पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप श्रॉफ, मनोज लधवे, पूर्व महापौर अतुल पटेल, अनिल भोसले, फेडरेशन अध्यक्ष जयंती नवलखे, मनोज टंडन, ईश्वर चौहान, सुनील वाघे, मंडल अध्यक्ष अमोल भगत, नितिन महाजन सहित अन्य मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

फोनपे पर फर्जी लिंक भेजकर महिला से 1.15 लाख रुपए की साइबर ठगी, शिकारपुरा पुलिस ने दर्ज किया मामला

’25 हजार रुपए आ रहे हैं…’ एक कॉल, दो लिंक और 15 मिनट में खाली हो गया खाता; साइबर ठगों ने महिला से 1.15 लाख रुपए उड़ाए

बुरहानपुर के भगवानिया गांव में करंट हादसे के मामले में बिजली विभाग के दो कर्मचारियों पर केस दर्ज

लाइन बंद थी… फिर अचानक दौड़ गया करंट; 25 वर्षीय युवक की मौत के बाद खुली बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, दो कर्मचारियों पर केस

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser