Homeबुरहानपुरट्राले की चपेट में आई छात्रा की...

ट्राले की चपेट में आई छात्रा की उपचार के दौरान मौत, विरोध प्रदर्शन करना चाहते थे परिजन, पुलिस अफसरों ने दी समझाईश

-पिता बोले, खराब रोड के कारण गई बेटी की जान, भारी वाहनों पर रोक लगाने की मांग

- Advertisement -
  • केंद्रीय विद्यालय में 11वीं कक्षा में अध्ययनरत थी छात्रा, सीए की कर रही थी तैयारी, एक दिन पहले ही आया प्री-टेस्ट रिजल्ट

बुरहानपुर। दो दिन पहले बहादरपुर रोड पर स्कूटी से जा रही कक्षा 11वीं की छात्रा कीर्ति सूर्यवंशी को एक ट्राला एचआर 69-ए-6476 ने टक्कर मार दी। उपचार के दौरान गुरूवार को छात्रा की मौत हो गई। इससे आहत परिवार बेटी के पोस्टमार्टम के बाद गुरूवार को विरोध प्रदर्शन करना चाह रहा था, लेकिन पुलिस अफसरों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें समझाईश दी। वहीं मृतिका के पिता ने इसे लेकर खासा दुःख जताया और कहा खराब रोड के कारण बेटी की जान गई है। किसी और बेटी के साथ ऐसा न हो इसलिए इस मार्ग से बाहरी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया जाना चाहिए और इस रोड का निर्माण कराया जाना चाहिए।

गौरतलब है कि ट्राले की चपेट में आने के बाद छात्रा के दोनों पैर बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। उसे आजाद नगर के रहने वाले मोहम्मद फरीद ने निजी अस्पताल पहुंचा था। साथ ही बालिका के कहने पर ही परिजन को फोन करके इसकी सूचना दी थी। बालिका निजी अस्पताल में उपचाररत थी और कक्षा 11वीं की छात्रा थी, लेकिन सीए की तैयारी कर रही थी। उसका एक दिन पहले ही सीए का प्री टेस्ट-रिजल्ट आया था जिसमें उसे काफी अच्छे नंबर मिले थे, तब उसने परिजन के साथ सेलिब्रेट भी किया। परिजन को खुद हिम्मत दी और कहा मैं अच्छी हो जाउंगी, लेकिन गुरूवार को फिर अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। बालिका के दोनों पैर कट गए थे। शाम 4 बजे बालिका का अंतिम संस्कार किया गया। परिजन विरोध दर्ज कराना चाहते थे, लेकिन प्रशासन की समझाईश के बाद वह मान गए। उनका कहना बेटी सीए बनना चाहती थी।

पिता बोले-पीछे से आकर मार दी टक्कर, आज ही बने रोड

मृतिका के पिता गजानन सूर्यवंशी जिला अस्पताल में लैब टेक्निशियन हैं। उन्होंने बताया मेरी बेटी की स्कूटी खराब हो गई थी वह रोड किनारे खड़ी थी तभी पीछे से ट्राले ने आकर टक्कर मार दी। वह केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 11वीं में अध्ययरत थी और सीए की तैयारी कर रही थी। हाल ही में उसने पेपर दिए थे और उसका रिजल्ट भी काफी अच्छा आया था। ऐसा हादसा किसी दूसरी बेटी के साथ न हो इसलिए इस रोड को आज ही बनाया जाना चाहिए। रोड काफी खराब है आए दिन हादसे होते हैं। यहां से बड़े वाहन नहीं निकाले जाने चाहिए। 32 ट्राला वाहन यहां से कैसे निकाले जा रहे है। यहां स्कूल है। अस्पताल है।

कांग्रेस ने जताया आक्रोश, कहा खराब रोड ले रहा जान

इसे लेकर कांग्रेस नेताओं ने आक्रोश जताया। जिलाध्यक्ष रिंकू टाक ने कहा दो दिन पहले एक दुखद घटना बहादरपुर रोड सरकारी अस्पताल के समीप हुई थी जिसमें खराब खस्ताहाल सड़कों की वजह से एक बालिका की ट्रक से दुर्घटना हो गई थी। यह जानकारी बेहद ही हताशापूर्ण है कि उस पीड़ित बालिका की मृत्यु हो गई। इस बालिका का सिर्फ इतना कसूर था कि वह हमारे बुरहानपुर की जानलेवा सड़कों पर सफर कर रही थी। मैं इस मृत्यु के लिए सड़क बनाने व उसका रखरखाव करने वाली एजेंसी को दोषी मानता हूं। रखरखाव करने वाले विभाग के संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध उचित धाराओं में मामला पंजीबद्ध करने की मांग करता हूं।  आने वाले एक हफ्ते में अगर शहर की तमाम सड़कों को दुरुस्त नहीं कराया गया तो प्रशासन उग्र आंदोलन किया जाएगा।

- Advertisement -

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles