राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

PM मोदी से मिले सांसद पाटील, किसानों और पर्यटन के लिए मांगा विशेष पैकेज

- खंडवा संसदीय क्षेत्र के लिए फूड प्रोसेसिंग यूनिट और टेक्सटाइल पार्क की मांग

On: August 21, 2025 9:57 PM
Follow Us:
सांसद पाटील पीएम मोदी मुलाकात

बुरहानपुर। खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने संसदीय क्षेत्र (खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन और देवास) के किसानों, उद्योगों और पर्यटन को नई दिशा देने के लिए विशेष पैकेज की मांग रखी। पीएम मोदी ने सांसद को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों पर सार्थक निर्णय लिया जाएगा।

सांसद पाटील ने पीएम को अवगत कराया कि उनका संसदीय क्षेत्र कृषि आधारित अर्थव्यवस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां केला, अरबी, सोयाबीन, प्याज, मिर्च और कपास का बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है।
उन्होंने कहा उत्पादन तो होता है, लेकिन प्रसंस्करण और भंडारण की कमी के कारण किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पाता। अगर यहां मिर्च प्रसंस्करण इकाई, मिर्च अनुसंधान केंद्र, टेक्सटाइल पार्क, कपास निगम (CCI) केंद्र और आधुनिक भंडारण सुविधा स्थापित हो जाए तो यह किसानों के लिए ऐतिहासिक सौगात होगी। इन परियोजनाओं से न सिर्फ किसानों की आय बढ़ेगी, बल्कि युवाओं के लिए हजारों रोजगार के अवसर भी खुलेंगे।

पर्यटन को मिलेगी नई पहचान – ओंकारेश्वर और द्वीप पर्यटन पर फोकस

सांसद पाटील ने ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग तीर्थस्थल और इंदिरा सागर बांध के समूह में स्थित द्वीपों (हनुवंतिया, नागरेटा, सेगोनिया टापू) को पर्यटन पैकेज में शामिल करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन वहां आधारभूत सुविधाओं की भारी कमी है।
उन्होंने पीएम से आग्रह किया कि सड़कों का निर्माण, घाटों का जीर्णोद्धार और नर्मदा नदी में नाव सेवाओं का आधुनिकीकरण किया जाए। सांसद ने सुझाव दिया कि इन द्वीपों को केरल की तर्ज पर द्वीप पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाए। इससे न केवल स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ेगा, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र की पहचान मजबूत होगी।

भव्य मंदिर का जिक्र, पीएम को दिया निमंत्रण

सांसद पाटील ने खंडवा में श्री दादाजी धुनिवाले जी के भव्य मंदिर की प्रगति से प्रधानमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि यह मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बन रहा है और इसके उद्घाटन कार्यक्रम में पीएम मोदी को आने का विशेष निमंत्रण दिया।

‘विकास मेरा संकल्प’ – सांसद ज्ञानेश्वर पाटील

पीएम से मुलाकात के बाद सांसद पाटील ने कहा – मैं चाहता हूं कि मेरा संसदीय क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया और वोकल फॉर लोकल की परिकल्पना का केंद्र बने। किसानों की आर्थिक स्थिति सुधरे, उद्योग लगे और पर्यटन को पहचान मिले। यही मेरा संकल्प है और इसी दिशा में प्रधानमंत्री से विशेष पैकेज की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मांडवा में जंगल में प्रसव के बाद आरोग्यम केंद्र बंद मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

जंगल में नवजात का जन्म, आरोग्यम केंद्र पर ताला: मांडवा की घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल

बुरहानपुर पुलिस ने पाचोरी के जंगल में अवैध हथियार फैक्ट्री से सामग्री जब्त की

पहले कार से पकड़ा तस्कर, फिर पूछताछ में खुला जंगल का राज: पाचोरी में हथियार फैक्ट्री पर पुलिस की फिल्मी स्टाइल में दबिश

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के बीच पहुंचे प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट।

किसानों के दर्द के बीच खेतों में उतरे प्रभारी मंत्री, बोले- न कोई गांव छूटेगा, न कोई किसान

विवाहिता आदिवासी महिला के मामले पर बढ़ा आक्रोश

मुस्लिम युवक पर तीन बच्चों की मां को भगाने का आरोप, नेपानगर थाने पहुंचे हिंदू संगठन; कार्रवाई की मांग

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से बुरहानपुर केला किसानों के लिए मुआवजा और फसल बीमा की मांग की

केला किसानों की पीड़ा लेकर सीएम से मिले सांसद पाटील, बोले- मौसम आधारित फसल बीमा अब जरूरी

नल-जल योजना के दावों पर सवाल,

जल संकट: प्यास के लिए मौत का रास्ता, 150 फीट गहरी पहाड़ी उतरकर गंदा पानी ला रहे आदिवासी

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser