Homeबुरहानपुरभक्ति का अद्भुत संगम: विघ्नहर्ता श्री गणेश...

भक्ति का अद्भुत संगम: विघ्नहर्ता श्री गणेश के आगे नंदी बाबा हुए नतमस्तक

 दत्तात्रय नगर में अद्भुत दृश्य, ट्रॉली पर विराजमान गणेश प्रतिमा को देखते ही झुक गए दोनों पैरों पर

बुरहानपुर। गणेश चतुर्थी पर बुधवार को शहरभर में बप्पा की प्रतिमाओं की स्थापना धूमधाम से की गई। इसी बीच दत्तात्रय नगर में एक ऐसा दृश्य सामने आया जिसने भक्तों को रोमांचित कर दिया।
Sadaiv Newsयहाँ गणेश जी की प्रतिमा ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रखकर स्थापना स्थल की ओर ले जाई जा रही थी, तभी वहीं मौजूद नंदी बाबा ने प्रतिमा को देखा और दोनों पैरों पर झुककर विघ्नहर्ता का अभिवादन कर दिया।

इस दृश्य ने देखते ही भक्तों की आँखें श्रद्धा से भर दीं। पंडाल में मौजूद लोग गदगद हो उठे और गगनभेदी स्वर में जयकारा गूंजा – “गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया!”

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

मौके पर मौजूद इंजीनियर प्रवीण चौकसे ने यह अद्भुत दृश्य अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही देखते ही देखते वायरल हो गया। लोगों ने इसे गणेश भक्ति का अनूठा उदाहरण बताते हुए साझा किया और कहा कि “भक्त ही नहीं, जीव-जंतु भी गणेश जी के चरणों में नतमस्तक हैं।”

जिले में 792 स्थानों पर स्थापित हो रही प्रतिमाएं

जिले में इस वर्ष 792 स्थानों पर सार्वजनिक गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की जा रही है। इसके अलावा घर-घर भी बप्पा विराजमान हो रहे हैं। नेपानगर, खकनार, शाहपुर समेत आसपास के गांवों में सुबह से ही प्रतिमा स्थापना का दौर जारी रहा। जगह-जगह सजे पांडालों में धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-अर्चना और आरती का माहौल बना हुआ है।

10 दिनों तक गूंजेगी भक्ति, फिर होगा विसर्जन

गणेश चतुर्थी से लेकर अनंत चतुर्दशी तक शहर और गांवों में 10 दिनों तक प्रतिदिन सुबह-शाम आरती और भक्ति गीतों की गूंज सुनाई देगी। भक्त पांडालों में पहुँचकर गणेश जी का आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद विधिवत अनुष्ठानों के साथ गणेश विसर्जन किया जाएगा।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles