राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

आंधी से हुए नुकसान पर मरहम: 309 किसानों को 3.38 करोड़ की सहायता; CM से बोलीं अर्चना चिटनीस- केले को मिले ‘बीमा कवच’

- सर्वाधिक मुआवजा बुरहानपुर के किसान पांडुरंग विट्ठल को मिला

On: October 3, 2025 4:46 PM
Follow Us:
बुरहानपुर के किसानों को राहत राशि देते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

बुरहानपुर। प्राकृतिक आपदा से फसल गंवा चुके बुरहानपुर के किसानों को शुक्रवार को बड़ी आर्थिक राहत मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सिंगल क्लिक से जिले के 309 प्रभावित किसानों के खातों में ₹3 करोड़ 38 लाख से अधिक की राहत राशि ट्रांसफर की। यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में पहुंच गई है।

वीडियों कांफ्रेंसिंग के दौरान, बुरहानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस ने मुख्यमंत्री के सामने जिले की मुख्य मांग को एक बार फिर पुरजोर तरीके से रखा। उन्होंने उद्यानिकी फसलों, विशेषकर केले को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में प्राथमिकता से शामिल करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह विषय प्रक्रियाधीन है।

सर्वाधिक मुआवजा बुरहानपुर के किसान को

राहत राशि वितरण के बाद श्रीमती चिटनीस ने किसानों की ओर से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एक संवेदनशील मुख्यमंत्री ने किसानों का दर्द समझा है।

  • रिकॉर्ड राहत: चिटनीस ने बताया कि इस बार प्रदेश में सबसे अधिक राहत राशि ₹3 लाख 60 हजार बुरहानपुर के किसान पांडुरंग विट्ठल को मिली है।
  • केले पर विशेष प्रावधान: उन्होंने याद दिलाया कि भाजपा सरकार ने केले की फसल की 50 प्रतिशत से अधिक क्षति पर दी जाने वाली राहत राशि की सीमा ₹3 लाख से बढ़ाकर ₹6 लाख कर दी है। इसके तहत ₹2 लाख प्रति हेक्टेयर की दर से सहायता दी जा रही है। यह सरकार की किसान-हितैषी सोच को दर्शाता है।
  • पुरानी सहायता का जिक्र: चिटनीस ने बताया कि बुरहानपुर में 27-28 अगस्त और 16-17 सितंबर 2025 को आए आंधी-तूफान से केले की फसल को भारी नुकसान हुआ था, जिसके लिए तत्काल सर्वे कराया गया और आरबीसी 6-4 के तहत यह राशि जारी की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि सितंबर 2025 में 433 किसानों को ₹5 करोड़ से अधिक और जुलाई 2024 में भी लगभग ₹65 करोड़ का मुआवजा वितरित किया गया था।

श्रीमती चिटनीस ने जोर देकर कहा कि संकट की घड़ी में भारतीय जनता पार्टी की सरकार हमेशा किसानों के साथ खड़ी रही है। यह मुआवजा किसानों को अगली फसल की तैयारी में बड़ा सहारा देगा।

मांग पूरी होने का किसानों को इंतजार

मुख्यमंत्री द्वारा ‘प्रक्रियाधीन’ बताए जाने के बावजूद, केले की फसल को बीमा योजना में शामिल करने की मांग बुरहानपुर के किसानों के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। क्षेत्र में केले की फसल बड़े पैमाने पर ली जाती है, और हर साल आंधी-तूफान से होने वाले भारी नुकसान को देखते हुए, किसान फसल बीमा का सुरक्षा कवच चाहते हैं। यदि यह मांग पूरी होती है, तो यह जिले के हजारों किसानों के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि होगी।

ये भी पढ़े- बुरहानपुर में आंधी-बारिश से तबाह हुई केले की फसल, किसानों को करोड़ों का नुकसान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser