राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

शहर को मिले विकास के नए तोहफे— 8 करोड़ 26 लाख के विकास कार्यों को हरी झंडी

— महापौर माधुरी पटेल की अगुवाई में मेयर इन कौंसिल की बैठक में अहम फैसले

On: October 14, 2025 8:31 PM
Follow Us:
महापौर माधुरी पटेल मेयर इन कौंसिल बैठक में विकास कार्यों को हरी झंडी देती हुईं

बुरहानपुर। नगर निगम के एम.आई.सी. हॉल में महापौर माधुरी अतुल पटेल की अध्यक्षता में मेयर इन कौंसिल (एम.आई.सी.) की अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। इस दौरान पूर्व महापौर अतुल पटेल, निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव, एम.आई.सी. चेयरमैन संध्या राजेश शिवहरे समेत तमाम पार्षद और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में बुरहानपुर शहर के विकास को नई गति देने वाले कुल 8 करोड़ 26 लाख रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। महापौर माधुरी पटेल ने बताया कि नगर निगम द्वारा गत बैठक में पारित प्रस्तावों की कार्यवाही पूरी हो चुकी है, और अब शहर के लिए नई योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है।

बैठक में सबसे बड़ा निर्णय अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत बुरहानपुर नगर निगम जल आवर्धन योजना को लेकर लिया गया। इस योजना की कुल लागत राशि 4,93,17,369/- रु. है। यह परियोजना शहर में नागरिकों को निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाई जाएगी। महापौर श्रीमती पटेल ने कहा कि जल ही जीवन है, और यह योजना हर घर तक जल पहुंचाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

मरिचिका उद्यान होगा और भव्य — 3.33 करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण

बैठक में पारित दूसरा प्रमुख प्रस्ताव मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास कार्य (चतुर्थ चरण) के तहत मरिचिका उद्यान के सौंदर्यीकरण से संबंधित रहा। इस योजना की अनुमानित लागत 333.91 लाख (लगभग 3.33 करोड़) निर्धारित की गई है। महापौर ने बताया कि मरिचिका उद्यान को शहर के पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें वॉकिंग ट्रैक, आकर्षक लाइटिंग, बच्चों के खेलने के उपकरण और हरे-भरे लैंडस्केप की व्यवस्था की जाएगी।

शहर में होंगे कई निर्माण एवं सुधार कार्य

महापौर ने बताया कि बैठक में शहर के विभिन्न वार्डों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई।
सड़क निर्माण, नालियों के उन्नयन, पेयजल पाइपलाइन सुधार, और शहरी सौंदर्यीकरण से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। उन्होंने कहा, हमारा लक्ष्य बुरहानपुर को स्वच्छ, सुंदर और सुविधायुक्त शहर बनाना है।

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में पूर्व महापौर अतुल पटेल, निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव, एम.आई.सी. चेयरमैन संध्या राजेश शिवहरे, पार्षद भरत इंगले, धनराज महाजन, अनिल विष्पुते, नितेश रोशन दलाल, एजाज असरफी, निगम लेखा अधिकारी विक्रम पोरवाल, सहायक आयुक्त रितेश पाटीदार, सहायक यंत्री गोपाल महाजन, संजय शाह, सचिव शाखा प्रभारी वीरेन्द्र रवाये, जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोरे सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

बुरहानपुर बनेगा स्मार्ट और सशक्त

निगम के सभी विभाग मिलकर नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए काम कर रहे हैं। हमारे शहर की पहचान अब स्वच्छता और विकास से होगी। बुरहानपुर को स्मार्ट और सशक्त नगर बनाना हमारा संकल्प है। हर नागरिक की भागीदारी इस दिशा में सबसे अहम कड़ी है।  – श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, महापौर नपानि

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser