राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

नेपानगर में डेंगू की दस्तक- एक डेंगू संभावित, 2 बुखार से पीड़ित मरीज मिलने से मचा हड़कंप

- स्वास्थ्य महकमे ने की 175 घरों की जांच, 5 घरों में मिला लार्वा, लोगों को ताकीद, साफ सफाई रखें

On: October 18, 2025 8:12 PM
Follow Us:
नेपानगर में डेंगू की दस्तक: एक संभावित मरीज, दो बुखार पीड़ित — स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप, पांच घरों में मिला लार्वा

बुरहानपुर। दीपावली के ऐनवक्त नेपानगर में डेंगू की दस्तक से हड़कंप मच गया है। खास बात यह है कि डेंगू का एक संभावित मरीज सामने आने के बाद जब स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच के लिए पहुंची तो 2 मरीज बुखार से पीड़ित भी सामने आए।

दरअसल नेपानगर के पांधार एरिया में एक डंेगू का संभावित मरीज सामने आया है जिसे उपचार के लिए बुरहानपुर के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है। वहीं शनिवार को स्वास्थ्य महकमे को इसकी सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची तो दो मरीज बुखार से पीड़ित पाए गए जबकि 5 घरों से लार्वा मिला। टीम ने मौके पर ही लार्वा नष्ट कराया। साथ ही लोगों को ताकीद की है कि वह सतर्कता बरतें। अपने आसपास साफ सफाई रखें। कहीं भी ज्यादा दिनों तक पानी जमा करके न रखें।

175 घरों में किया लार्वा सर्वे

पांधार एरिया में स्वास्थ्य विभाग की एएनएम सहित अन्य कर्मचारी पहुंचे। यहां करीब 234 मकानों में से 175 मकानों का एक ही दिन में सर्वे कर लिया गया। इस दौरान 5 घर ऐसे मिले जहां लार्वा पाया गया। 280 टंकियों, कोठी, बर्तन सहित अन्य पात्र की जांच कर पुराने जमा पानी को बहाया गया। साथ ही लोगों को ताकीद की गई कि वह इसे लेकर गंभीरता बरतें।

स्वास्थ्य विभाग, नपा की अनदेखी बरकरार

यह पहला मौका नहीं है जब नगर पालिका सीमा क्षेत्र में डेंगू का मरीज मिला है। इससे पहले भी यहां मरीज मिल चुके हैं, लेकिन कार्रवाई मरीज मिलने के बाद ही की जाती है। एक माह पहले ही एक मरीज सामने आया था। तब भी सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची थी। वहीं नपा की कार्यप्रणाली इसे लेकर पूरी तरह लचर बनी हुई है। नगर में साफ सफाई न होने से आमजन ही नहीं बल्कि खुद जनप्रतिनिधि भी विरोध कर रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी लापरवाही बरती जा रही है। वहीं इस मामले में जिला मलेरिया अधिकारी राजेश दोर्वेकर को कईं बार कॉल किया गया है, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।

सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची

नेपानगर में एक डेंगू संभावित मरीज सामने आया। सूचना मिलने पर टीम को मौके पर भेजा गया। 234 में से 175 घरों में लार्वा सर्वे हुआ। 5 घरों में लार्वा मिला जिसे नष्ट करा दिया गया। 2 बुखार से पीड़ित मरीज मिले हैं। डेंगू संभावित का उपचार जारी है। टीम द्वारा वार्ड में पहुंचकर लगातार फालोअप किया जाएगा।  – रविंद्र सिंह राजपूत, जिला महामारी अधिकारी बुरहानपुर

…..

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser