राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

सीएम का बड़ा ऐलान: बुरहानपुर में मिनी एयरपोर्ट और केला प्रोसेसिंग यूनिट बनेगी

- बुरहानपुर में एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का भी किया ऐलान

On: February 14, 2026 8:37 PM
Follow Us:
बुरहानपुर को 696 करोड़ की सौगात, इंडस्ट्री कॉन्क्लेव ऐलान
  • जिले को मिली 696.37 करोड़ रुपए के 80 विकास कार्यों की बड़ी सौगात

बुरहानपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बुरहानपुर को बड़ी विकास सौगात देते हुए एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव कराने की घोषणा की है। नेहरू स्टेडियम में आयोजित भव्य कार्यक्रम में उन्होंने 696.37 करोड़ रुपए की लागत के 80 विकास कार्यों का सिंगल क्लिक से भूमि-पूजन और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर और विकसित मध्यप्रदेश का निर्माण सरकार का संकल्प है और इसमें हर नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

Sadaiv News
बुरहानपुर में रोड़ शो के दौरान मुख्यमंत्री अभिवादन करते हुए

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिले के लिए कई अहम घोषणाएं कीं। जिनमें बुरहानपुर में मिनी एयरपोर्ट का निर्माण, केला उत्पादकों के लिए वैल्यू एडिशन, भंडारण और प्रसंस्करण इकाई, एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन, शाहपुर नगर परिषद को परीक्षण के बाद नगर पालिका का दर्जा, वारकरी समुदाय के लिए कीर्तन केंद्र, बहादरपुर सहकारी सूत मिल श्रमिकों का बकाया भुगतान, युवाओं के लिए कौशल आधारित प्रशिक्षण केंद्र, खामनी–दहीहांडी, रायगांव–शाहपुर–सुखपुरी सड़क निर्माण। मुख्यमंत्री ने कहा कि केला और कपास आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर बुरहानपुर को एग्री-इंडस्ट्रियल हब बनाया जाएगा।

“बुनकरों का शहर” को मिलेगी नई पहचान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बुरहानपुर पावरलूम और कपड़ा उद्योग का बड़ा केंद्र है और “बुनकरों का शहर” के रूप में विख्यात है। यहां कपास और केला उत्पादन बड़े पैमाने पर होता है। इन फसलों के लिए प्रोसेसिंग और निर्यात सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में लाड़ली बहना योजना की 33वीं किश्त भी अंतरित की जा रही है।

ताप्ती मेगा रिचार्ज से बदलेगी खेती की तस्वीर

मुख्य

Sadaiv News
बुरहानपुर में सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मंत्री ने कहा कि ताप्ती ग्राउंड वॉटर मेगा रिचार्ज परियोजना पूरी होने के बाद बुरहानपुर की धरती लहलहाएगी। उन्होंने बताया कि धार में देश का पहला पीएम मित्र पार्क बन रहा है, जिससे कपास उत्पादक किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। सिंचाई परियोजनाओं के तहत हजारों हेक्टेयर भूमि को पानी मिलेगा और 22 हजार से अधिक किसान परिवार लाभान्वित होंगे।

रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिकारपुरा चौराहा स्थित जीजामाता चौराहा से नेहरू स्टेडियम तक रोड-शो कर नागरिकों का अभिवादन किया। जहाँ उनका हजारों की संख्या में नागरिकों ने बड़े उत्साह एवं पुष्पवर्षा के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भी नागरिकों पर फूलों की बौछार कर अभिवादन किया। भव्य-रोड शो में सांस्कृतिक नृत्य के माध्यम से मुख्यमंत्री का आत्मीय भाव से धन्यवाद ज्ञापित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के आगमन पर बुरहानपुर की सड़कों पर फूलों की बरसात हुई। रोड शो में करीबन 4 हजार लोग शामिल हुए।

ये सौगात भी मिली
  • आत्मनिर्भर और विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण में हर नागरिक की सहभागिता करेंगे सुनिश्चित
  • बुरहानपुर में बनेगा मिनी एयरपोर्ट, शाहपुर को बनाएंगे नगर पालिका
  • वारकरी समुदाय का कीर्तन केंद्र भी बनाया जाएगा
  • केला उत्पादकों के लिए स्थापित होगी वैल्यू एडिशन, भण्डारण एवं प्रसंस्करण इकाई
  • बहादरपुर सहकारी सूत मिल श्रमिकों को होगा बकाया राशि का भुगतान
  • बुरहानपुर में लगाए जाएंगे नए उद्योग-धंधे
  • मुख्यमंत्री ने विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ कर किया अवलोकन
85133 हेक्टेयर रकबे में होंगी सिंचाई

जल संसाधन एवं जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास और विकसित भारत के संकल्प की पूर्ति के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष घोषित किया है। इसकी सौगातों की शुरुआत बुरहानपुर से हो रही है। यहां 922.51 करोड़ रुपए की बड़ी सिंचाई परियोजना से 17700 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा मिलेगी। नावथा सिंचाई परियोजना में 1673 करोड़ रुपए से अधिक लागत से निर्मित सिंचाई सुविधाओं का लाभ 22 हजार किसान परिवारों को मिलेगा। पिछले 2 वर्षों के प्रयासों से बुरहानपुर में कुल 85133 हेक्टेयर रकबे में सिंचाई की सुविधा बढ़ेगी।

सांसद बोले- सीएम ने जिले को कोई सौगातें दी

इस दौरान सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा- केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री ने सिंधी बस्ती से लोनी महाराष्ट्र सीमा तक लगभग 52 करोड़ रुपये तथा शनवारा से लालबाग तक 16 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से नवीन सड़कों की सौगात दी है। इससे न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि व्यापार और उद्योग को भी नई गति मिलेगी। इसके साथ ही भारत सरकार की आरडीएसएस योजना के तहत जिले में लगभग 18 करोड़ रुपये की लागत से 8 नए विद्युत उपकेंद्र स्वीकृत हुए थे जिनमें से ग्राम तुरकगुराडा, धामनगांव और लालबाग के 3 उपकेंद्रों का लोकार्पण मुख्यमंत्री द्वारा किया गया है। यह बिजली परियोजनाएं, कृषि, उद्योग और रोजगार के लिए रीढ़ साबित होंगी।

बुरहानपुर को श्रीरामचन्द्र गमन पथ में शामिल किया जाए

विधायक एवं पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में बुरहानपुर हर क्षेत्र में विकास के पथ पर अग्रसर है। बुरहानपुर ऐसा स्थान है, जिसके 335 किलोमीटर के दायरे में कुल 12 में से 6 ज्योतिर्लिंग स्थापित हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुरहानपुर जिले के समग्र विकास के लिए कैबिनेट में 1673 करोड़ रुपए की सिंचाई परियोजना स्वीकृत की है। बुरहानपुर को ताप्ती ग्राउंड वॉटर मेगा रीचार्ज परियोजना की सौगात मिल रही है। अमृत 2.0 योजना में ताप्ती नदी को स्वच्छ बनाने 19 नालों के प्रबंधन कार्यों का भूमि-पूजन भी हुआ। उन्होंने कहा कि रामायण काल में भगवान श्रीराम का बुरहानपुर आने का उल्लेख मिलता है, इसलिए बुरहानपुर को श्रीरामचन्द्र गमन पथ में शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि बुरहानपुर प्राचीन काल का ब्रह्मपुर है, इसलिए बुरहानपुर का नाम ब्रह्मपुर किया जाए।

ये रहे मौजूद

इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, पूर्व मंत्री एवं विधायक अर्चना चिटनीस, नेपानगर विधायक मंजू दादू, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, महापौर माधुरी अतुल पटेल, जिला संगठन प्रभारी क्षितिज भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, उपाध्यक्ष गजानन महाजन, पूर्व महापौर अतुल पटेल, अनिल भोसले, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, दिलीप श्रॉफल सहित अन्य मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser