Homeबुरहानपुरविचार आधारित पार्टी होने से ही भाजपा...

विचार आधारित पार्टी होने से ही भाजपा बनी विश्व की सबसे बड़ी ताकत —कल्याण अग्रवाल

- भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण महाअभियान- बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक होगा वैचारिक मंथन

बुरहानपुर। संगठन को धार देने और कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करने के लक्ष्य के साथ भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 की जिला कार्यशाला का आगाज किया। कार्यक्रम में संगठन की रणनीति साफ रही—बूथ मजबूत तो संगठन मजबूत। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। मंच पर संभागीय प्रभारी कल्याण अग्रवाल, सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, पूर्व मंत्री एवं विधायक अर्चना चिटनीस, जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, विधायक मंजु दादु, महापौर माधुरी अतुल पटेल, म.प्र. किसान मोर्चा महामंत्री मनोज लधवे, पूर्व विधायक सुमित्रा कास्डेकर सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Sadaiv News
कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. माने

संभागीय प्रभारी कल्याण अग्रवाल ने दो टूक कहा—भाजपा व्यक्ति आधारित नहीं, विचार आधारित पार्टी है, यही कारण है कि आज यह दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशिक्षण अभियान राष्ट्रीय स्तर से लेकर बूथ स्तर तक चलेगा, जिसमें कार्यकर्ताओं को पार्टी का इतिहास, कार्यपद्धति और सरकार की उपलब्धियों पर प्रशिक्षित किया जाएगा।

स्वागत उद़्बोधन जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने कहा कि यह कार्यशाला कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर समाज में पार्टी की योजनाओं को पहूँचाने, भाजपा की नीति, रीती और संगठनात्मक मजबूती को लेकर आयोजित की जा रही है। पार्टी का विचार जन जन तक पहुंचे, यही प्रमुख उद्देश्य है।

पंच परिवर्तन से पंचनिष्ठा तक

पूर्व मंत्री एवं विधायक अर्चना चिटनीस ने ‘पंच परिवर्तन’, ‘अमृतकाल के पंच प्रण’ और पार्टी की पंचनिष्ठाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी जीवनशैली और कर्तव्यनिष्ठ नागरिकता को संगठन की आत्मा बताया। उन्होंने संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि बदलते समय में संगठन को समाज के हर वर्ग से वैचारिक संवाद बढ़ाना होगा।

 11 मार्च से अभियान तेज

जिला प्रभारी क्षितिज भट्ट ने बताया कि 11 मार्च से 14 अप्रैल तक मंडल और बूथ स्तर पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित होंगे। पार्टी का लक्ष्य है कि हर कार्यकर्ता वैचारिक रूप से प्रशिक्षित और संगठनात्मक रूप से सक्रिय हो। कार्यशाला में पार्टी का इतिहास, बूथ प्रबंधन, सरकार की उपलब्धियां और सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग जैसे विषयों पर प्रस्तुति दी गई।

जिला मीडिया प्रभारी मुकेश पूर्वे ने बताया कि कार्यशाला में जनप्रतिनिधि, जिला कार्यकारिणी, मंडल, प्रकोष्ठो के पदाधिकारी सहित अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles