राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

नारी शक्ति को 33% हक: बुरहानपुर निगम में प्रस्ताव पास, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का जोरदार अभिनंदन

MIC बैठक में सर्वसम्मति से समर्थन | महापौर बोलीं—‘महिलाओं की भागीदारी से ही बनेगा विकसित भारत 2047’

On: April 14, 2026 8:27 PM
Follow Us:
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर बुरहानपुर निगम की मुहर, प्रस्ताव पास

बुरहानपुर। महिलाओं को राजनीति में मजबूत हिस्सेदारी दिलाने वाले “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” को लेकर बुरहानपुर नगर निगम ने बड़ा और स्पष्ट संदेश दिया है। मंगलवार को मेयर इन काउंसिल (MIC) की बैठक में इस ऐतिहासिक कानून के समर्थन में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।

Sadaiv News
सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का स्वागत करते हुए महापौर माधुरी पटेल व महिला पदाधिकारीगण

बैठक में महापौर माधुरी अतुल पटेल सहित सभी पार्षदों और एमआईसी सदस्यों ने प्रस्ताव का समर्थन करते हुए हस्ताक्षर किए और इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।

33% आरक्षण: राजनीति में महिलाओं की मजबूत एंट्री

प्रस्ताव में उल्लेख किया गया कि वर्ष 2023 में संसद द्वारा पारित “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान है। निगम का मानना है कि यह कानून महिलाओं को केवल प्रतिनिधित्व नहीं देगा, बल्कि उन्हें नीति निर्माण के केंद्र में लाकर निर्णय लेने की ताकत भी देगा।

महापौर का साफ संदेश: समान अवसर ही असली सशक्तिकरण

महापौर माधुरी अतुल पटेल ने दो टूक कहा— यह अधिनियम सिर्फ आरक्षण नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी को बराबरी का मंच देने वाला बदलाव है। जब महिलाएं निर्णय प्रक्रिया में आएंगी, तभी विकसित भारत 2047 का सपना साकार होगा। महापौर ने कहा अब नारी शक्ति केवल वोट बैंक नहीं, बल्कि सत्ता और नीति की निर्णायक भागीदार बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस प्रतिबद्धता का भी जिक्र किया गया, जिसमें उन्होंने इस अधिनियम को जल्द लागू करने की बात कही है, ताकि आगामी चुनावों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का अभिनंदन

नगर निगम ने इस फैसले का स्वागत करते हुए क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं। प्रस्ताव में कहा गया कि यह पहल समाज में समानता, समावेशी विकास और सशक्तिकरण को नई गति देगी। बैठक पश्चात् महापौर माधुरी पटेल के नेतृत्व में सांसद निवास पहुंचकर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का अभिनन्दन किया गया।

बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर महापौर माधुरी अतुल पटेल, पूर्व महापौर अतुल पटेल, एमआईसी सदस्य संध्या राजेश शिवहरे, भरत इंगले, धनराज महाजन, संभाजी सगरे, महेंद्र इंगले, अनिल विस्पुते, नितेश रोशन दलाल, अमरीन एजाज असरफी, पार्षद स्वाति हेमेंद्र महाजन, सरला अशोक महाजन, मीना पीलिया, निर्मला मनोज फुलवानी, लता मनोहर मार्कण्डेय, पदमा गणेश वारुड़े, महिला मोर्चा अध्यक्ष किरण रायकवार, कार्यपालन यंत्री प्रेम कुमार साहू, सहायक आयुक्त सुश्री स्वर्णिका वर्मा, सहायक आयुक्त रितेश पाटीदार, लेखा अधिकारी विक्रम पोरवाल, कार्यालय अधीक्षक संदीप तिवारी, सहायक यंत्री अशोक पाटिल, गोपाल महाजन, निगम सचिव संजय शाह, जन संपर्क अधिकारी हरिश मोरे सहित अन्य मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser