40.5 C
Burhānpur
Saturday, June 7, 2025
40.5 C
Burhānpur
spot_img
Homeबुरहानपुरसौगात- बुरहानपुर जिले के लिए 266.37 करोड़ की 6 सिंचाई परियोजनाओं को...
Burhānpur
scattered clouds
40.5 ° C
40.5 °
40.5 °
21 %
4.3kmh
31 %
Sat
39 °
Sun
41 °
Mon
39 °
Tue
41 °
Wed
41 °
spot_img

सौगात- बुरहानपुर जिले के लिए 266.37 करोड़ की 6 सिंचाई परियोजनाओं को मिली स्वीकृति

  • किसानों के लिये वरदान साबित होंगी परियोजना, 22 गांवों के किसानों को होगा फायदा

बुरहानपुर। खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील और नेपानगर विधायक मंजू राजेंद्र दादू के प्रयास से जिले में 266.37 करोड़ की 6 सिंचाई योजनाओ की प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है। इससे जिले के 22 गांवों के किसानों को फायदा होगा।
सांसद प्रतिनिधि मनोज टंडन ने बताया सिंचाई परियोजनाओं की डीपीआर भोपाल स्तर पर प्रशासकीय स्वीकृति के लिए लंबित थी। इन योजनाओं की स्वीकृति के लिए सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, नेपानगर विधायक मंजू राजेंद्र दादू ने भोपाल में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट से मुलाकात कर पत्र सौंपा था। इन योजनाओं के धरातल पर उतरने के बाद लगभग 11 हज़ार 500 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। इससे क्षेत्र के किसानों को लाभ मिलेगा। सिंचाई परियोजनाओं की स्वीकृत मिलने पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, विधायक मंजू राजेंद्र दादू ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट का आभार जताया।
इन परियोजनाओं को मिली स्वीकृति
– झिरमिटी मध्यम सिंचाई परियोजना के लिये 242.58 करोड़, कोलभान तालाब 8.33 करोड़, सीवल बैराज कम काजवे 2.46 करोड़, निम्बापुर बैराज 2.90 करोड़, चाकबारा तालाब 6.57 करोड़, पलासुर बैराज 3.53 करोड़ शामिल है।
खकनार तहसील के 22 गांवों में सिंचाई कर सकेंगे किसान
नेपानगर की झिरमिटी मध्यम सिंचाई परियोजना बुरहानपुर जिले की खकनार तहसील के ग्राम झिरमिट के पास ताप्ती नदी पर प्रस्तावित है। इस परियोजना के निर्माण से बुरहानपुर जिले की तहसील खकनार के कईं गांवों को लाभ मिलेगा। योजना का निर्माण होने पर कुल 31.25 मि.घनमी जल का संग्रहण किया जा सकेगा। परियोजना के तहत झिरमिट बैराज मध्यम सिंचाई योजना से जल का उद्वहन कर भूमिगत पाइप लाइन से उच्च दबाव पर एक हेक्टेयर तक जल प्रदाय कर दबाव युक्त पध्दति होज सिंचाई से खकनार तहसील के लगभग 22 ग्रामों में सिंचाई की जा सकेगी।

spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img
spot_img