Homeबुरहानपुरबेखौफ चोरों का तांडव: एक ही रात...

बेखौफ चोरों का तांडव: एक ही रात तीन सूने मकानों के ताले टूटे, नकदी-जेवर समेटकर फरार

- प्रोफेसर दंपत्ति के घर से 20 हजार नकद और लाखों के जेवर पार; घरों को खंगालकर सामान बिखेरा, पहले रेकी फिर वारदात की आशंका

बुरहानपुर/नेपानगर। नेपानगर में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। कुछ दिन पहले मातापुर बाजार की पान दुकान में चोरी के बाद अब बदमाशों ने रिहायशी इलाके को निशाना बनाया है। शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने डी-वन कॉलोनी के तीन सूने मकानों में धावा बोलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। तीनों मकानों के मालिक बाहर गए हुए थे, जिसका फायदा उठाकर बदमाश ताले तोड़कर अंदर घुसे और आराम से घरों को खंगालते रहे। घटना ने एक बार फिर नेपानगर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Sadaiv News
प्रोफेसर दंपत्ति के घर से नकदी और जेवर चोरी, पुलिस ने जांच शुरू की।

दरअसल चोरों ने सबसे बड़ी वारदात प्रोफेसर बसंत कुमार सोनी और सीमा सोनी के मकान में की। बदमाश यहां से 20 हजार रुपए नकद और करीब 50 हजार रुपए से अधिक के जेवर चोरी कर ले गए। अलमारियां और सामान पूरी तरह खंगाल दिया गया। इतना ही नहीं, घर के अंदर दो पत्थर भी छोड़ गए, जिससे आशंका है कि चोरों ने ताले या दरवाजे तोड़ने में उनका इस्तेमाल किया होगा।

दो और मकानों में भी चोरी

प्रोफेसर दंपत्ति के मकान के अलावा पड़ोस के दो अन्य सूने मकानों को भी निशाना बनाया गया। यहां भी चोरों ने घरों में रखे सामान को अस्त-व्यस्त कर दिया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दोनों मकान मालिक भी बाहर गए हुए थे। उनके लौटने के बाद ही चोरी गए सामान का सही आकलन हो सकेगा।

नकली जेवर छोड़ गए, असली समेट ले गए

चोरों ने पूरे घर की बारीकी से तलाशी ली। खाली लिफाफों को फाड़कर फेंक दिया और आर्टिफिशियल ज्वेलरी को बेकार समझकर छोड़ दिया, जबकि नकदी और कीमती जेवर समेटकर फरार हो गए। इससे साफ है कि बदमाशों ने काफी समय लेकर वारदात को अंजाम दिया।

पहले रेकी, फिर दिया वारदात को अंजाम

स्थानीय लोगों का कहना है कि नेपानगर में अवकाश या सप्ताहांत पर कई परिवार बाहर चले जाते हैं। बदमाश पहले ऐसे सूने मकानों की रेकी करते हैं और फिर देर रात चोरी करते हैं। डी-वन कॉलोनी की ताजा घटना भी इसी सुनियोजित तरीके से की गई प्रतीत होती है।

पहले भी हो चुकी है चोरी, अब तक नहीं मिले आरोपी

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले मातापुर बाजार स्थित एक पान दुकान में भी चोरी हुई थी। उस मामले में बदमाश नकदी और सामान लेकर फरार हो गए थे, लेकिन अब तक पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत और नाराजगी दोनों बढ़ रही हैं। लगातार हो रही चोरी की वारदातों ने नेपानगर के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। रहवासी अब पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने, संदिग्ध लोगों पर निगरानी रखने और चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने की मांग कर रहे हैं।

पुलिस बोली- जांच शुरू, एफआईआर होगी

थाना प्रभारी ज्ञानू जायसवाल ने बताया कि डी-वन कॉलोनी में तीन स्थानों पर चोरी की सूचना मिली है। कुछ मकान मालिक अभी बाहर हैं। उनके लौटने और नुकसान का आकलन होने के बाद एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच आगे बढ़ाई जाएगी।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles