राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

पाचौरी में प्रशासन की चौपाल: अवैध हथियारों पर सख्ती, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की राह दिखाई

कलेक्टर हर्ष सिंह और एसपी देवेंद्र पाटीदार ने किया भ्रमण, सिकलीगर समाज को दी समझाइश – अवैध काम छोड़ो, सम्मान से जीओ बुरहानपुर। जिले में अवैध हथियार निर्माण पर रोक लगाने और युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से बुधवार को प्रशासन ने ग्राम पाचौरी में एक बड़ी और सराहनीय पहल की।

On: July 2, 2025 8:22 PM
Follow Us:
  • कलेक्टर हर्ष सिंह और एसपी देवेंद्र पाटीदार ने किया भ्रमण, सिकलीगर समाज को दी समझाइश – अवैध काम छोड़ो, सम्मान से जीओ

बुरहानपुर। जिले में अवैध हथियार निर्माण पर रोक लगाने और युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से बुधवार को प्रशासन ने ग्राम पाचौरी में एक बड़ी और सराहनीय पहल की। कलेक्टर हर्ष सिंह और एसपी देवेंद्र पाटीदार ने गांव पहुंचकर सीधी चौपाल लगाई और ग्रामीणों, विशेषकर सिकलीगर समाज के युवाओं को संबोधित किया। इस अभियान का मूल उद्देश्य था अवैध गतिविधियों से दूर रहकर शासन की स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना।
Sadaiv Newsएसपी देवेंद्र पाटीदार ने सिकलीगर समाज के युवाओं से सीधा संवाद करते हुए कहा अवैध हथियार बनाना केवल कानून तोड़ना नहीं, बल्कि अपनी और समाज की छवि को धूमिल करना है। यह एक गंभीर अपराध है, जिससे भविष्य खतरे में पड़ सकता है। अब समय आ गया है कि युवा सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर तकनीकी प्रशिक्षण लें और सम्मानजनक रोजगार अपनाएं।
शासन की योजनाएं बनें बदलाव की कुंजी
कलेक्टर हर्ष सिंह ने ग्रामीणों से कहा शासन आपके लिए रोजगार के कई रास्ते खोल चुका है — बस जरूरत है उन्हें अपनाने की। अब समय है कि आप समाज के निर्माण में सहभागी बनें और अपने बच्चों के लिए एक सुरक्षित भविष्य तैयार करें। उन्होंने ग्रामीणों को मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, स्टार्टअप योजना, आजीविका मिशन जैसी योजनाओं की जानकारी भी दी।
ग्रामवासियों ने जताया समर्थन, बोले – अब बदलेंगे हालात
गांव के बुजुर्गों और युवाओं ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि वह अब समाज में बदलाव लाने के लिए प्रशासन का सहयोग करेंगे। हम बच्चों को वैध रोजगार के लिए प्रोत्साहित करेंगे और किसी भी अवैध कार्य से दूर रहेंगे, एक युवा ग्रामीण ने चौपाल में कहा।
ये रहे मौजूद
इस चौपाल में प्रशासन का पूरा अमला भी मौजूद रहा, जिसमें डीएफओ विद्या भूषण, सीईओ सुश्री लता शरणागत, एसडीओ भागीरथ वाखला, जनपद सीईओ सुश्री वंदना कैथल. महिला एवं बाल विकास अधिकारी, कृषि, पशुपालन और उद्यानिकी विभाग के अधिकारीगण, खकनार थाना प्रभारी अभिषेक जाधव, तथा अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser