राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

वार्षिक पाटोत्सव- आज से श्री हरिचरित्र कथा के साथ होंगी शुरुआत

शनिवार दोपहर 3 बजे पोथी यात्रा, पत्रकार वार्ता में दी जानकारी बुरहानपुर। शनिवार को सिलमपुरा स्थित प्राचीन स्वामीनारायण मंदिर के नवागत महंत कोठारी बृजबल्लभदासजी ने प्रेस वार्ता आयोजित की। इस दौरान कहा कि श्री लक्ष्मीनारायणदेव का तीन दीनात्मक 194वां वार्षिक पाटोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 16, 17 और 18 दिसंबर

On: December 16, 2023 1:48 PM
Follow Us:
  • शनिवार दोपहर 3 बजे पोथी यात्रा, पत्रकार वार्ता में दी जानकारी

बुरहानपुर। शनिवार को सिलमपुरा स्थित प्राचीन स्वामीनारायण मंदिर के नवागत महंत कोठारी बृजबल्लभदासजी ने प्रेस वार्ता आयोजित की। इस दौरान कहा कि श्री लक्ष्मीनारायणदेव का तीन दीनात्मक 194वां वार्षिक पाटोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 16, 17 और 18 दिसंबर को पाटोत्सव का आयोजन किया गया है। शनिवार 16 दिसंबर दोपहर 3 बजे पोथी यात्रा के साथ 4 बजे से कथा होगी। श्री हरिचरित्र कथा का वाचन सद्गुरु शास्त्री राजेंद्र प्रसाद दासजी द्वारा होगा। वही 17 दिसंबर से धनुर्मास के चलते एक माह तक प्रभात फेरी निकलेगी। घर-घर पहुंचकर भगवान स्वामीनारायण भक्तों को दर्शन देंगे। वही बड़ी संख्या में संत, भक्त बड़ी संख्या में मौजूद होंगे। इस प्रभातफेरी में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक शामिल होते हैं।
वही बुरहानपुर में पाटोत्सव के तीसरे दिन 18 दिसंबर को प्रातः 6:30 बजे से सैकड़ो लीटर दूध, दही, मिश्री, शक्कर, घी मक्खन, केसर, पांच नदियों के जल आदि से अभिषेक होगा। तत्पश्चात राज्योपचार से गुलाब की पंखुड़ियां से भगवान का पुष्प अभिषेक होगा। कथा समाप्ति के पश्चात अन्नकूट उत्सव के साथ कार्यक्रम की समाप्ति होगी।
मंदिर के मीडिया प्रभारी गोपाल देवकर ने कहा कि इस संपूर्ण आयोजन में दूर-दूर से हरि भक्तों और संतों का जमावड़ा होगा। हरिभक्त पहुंचकर इस तीन दिवसीय पाटोत्सव का भक्ति भाव के साथ लाभ उठाएंगे। महंत कोठारी बृजबल्लभ दास जी ने कहा कि मंदिर में विराजित प्रतिमा लगभग 194 वर्ष प्राचीन होने के साथ-साथ भगवान ने इस प्रतिमा का अभिषेक कर भक्तों को सौंपी थी। नंद संतों ने इस प्राचीन प्रतिमा को बुरहानपुर के इस स्वामीनारायण मंदिर में विराजित की थी। तब से लेकर आज तक प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पाटोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बुरहानपुर सहित प्रदेश के और अन्य प्रदेशों के भक्तों को शामिल होने का निमंत्रण भी दिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मांडवा में जंगल में प्रसव के बाद आरोग्यम केंद्र बंद मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

जंगल में नवजात का जन्म, आरोग्यम केंद्र पर ताला: मांडवा की घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल

बुरहानपुर पुलिस ने पाचोरी के जंगल में अवैध हथियार फैक्ट्री से सामग्री जब्त की

पहले कार से पकड़ा तस्कर, फिर पूछताछ में खुला जंगल का राज: पाचोरी में हथियार फैक्ट्री पर पुलिस की फिल्मी स्टाइल में दबिश

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के बीच पहुंचे प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट।

किसानों के दर्द के बीच खेतों में उतरे प्रभारी मंत्री, बोले- न कोई गांव छूटेगा, न कोई किसान

विवाहिता आदिवासी महिला के मामले पर बढ़ा आक्रोश

मुस्लिम युवक पर तीन बच्चों की मां को भगाने का आरोप, नेपानगर थाने पहुंचे हिंदू संगठन; कार्रवाई की मांग

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से बुरहानपुर केला किसानों के लिए मुआवजा और फसल बीमा की मांग की

केला किसानों की पीड़ा लेकर सीएम से मिले सांसद पाटील, बोले- मौसम आधारित फसल बीमा अब जरूरी

नल-जल योजना के दावों पर सवाल,

जल संकट: प्यास के लिए मौत का रास्ता, 150 फीट गहरी पहाड़ी उतरकर गंदा पानी ला रहे आदिवासी

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser