राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

शराब ठेकेदार कर्मचारी और यातायात थाना प्रभारी के बीच हुई बहसबाजी 

नगर निगम और यातायात विभाग चला रहा है अतिक्रमण और पार्किंग को व्यवस्थित करने का अभियान वाहन की हवा निकालने पर उपजा विवाद, चार पहिया, बाइक, ऑटो जहां भी अव्यवस्थित वहीं हवा निकाली बुरहानपुर। शहर में अतिक्रमण हटा रही नगर निगम और यातायात विभाग की टीम को लोगों के आक्रोश सामना करना पड़

On: January 11, 2024 8:31 PM
Follow Us:
  • नगर निगम और यातायात विभाग चला रहा है अतिक्रमण और पार्किंग को व्यवस्थित करने का अभियान

  • वाहन की हवा निकालने पर उपजा विवाद, चार पहिया, बाइक, ऑटो जहां भी अव्यवस्थित वहीं हवा निकाली

बुरहानपुर। शहर में अतिक्रमण हटा रही नगर निगम और यातायात विभाग की टीम को लोगों के आक्रोश सामना करना पड़ रहा है जबकि पहली बार ऐसा हो रहा कि दोनों विभाग मिलकर बेहतर व्यवस्थाएं बनाने में जुटे हैं। गुरूवार को अतिक्र्रमण हटाने और पार्किंग व्यवस्थित करने के दौरान एक शराब ठेकेदार कर्मचारी की यातायात थाना प्रभारी से बहसबाजी हुई जबकि वाहन रोड पर खड़ा करने के कारण जाम की स्थिति बन रही थी।
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से नगर निगम और यातायात विभाग की टीम शहर की पार्किंग व्यवस्था बेहतर करने में जुटी है। इसके तहत जहां रोड किनारे मार्किंग की गई थाी तो वहीं जगह जगह से अतिक्रमण भी हटाए गए। गुरूवार को भी टीम इकबाल चौक से सुभाष चौक, गांधी चौक, कमल टॉकिज तिराहा, गुजराती समाज मार्केट क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए घूमी।
बेहतर नजर आई शहर की पार्किंग व्यवस्था
यातायात थाना प्रभारी हंसकुमार झिंझोरे और नगर निगम इंजीनियर संजय तिवारी ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। इस दौरान इन क्षेत्रों में पार्किंग व्यवस्था बेहतर नजर आई। वहीं चार पहिया, दो पहिया और ऑटो सहित अन्य वाहन जहां भी अव्यवस्थित तरीके से खड़े नजर आए उसकी यातायात पुलिस ने हवा निकाल दी।
गुजराती समाज मार्केट में हुआ विवाद
गुजराती समाज मार्केट में एक छोटा हाथी वाहन से शराब की पेटियां उतारी जा रही थी। इस दौरान ठेकेदार कर्मचारी ने विवाद किया। उसका कहना था कि यह लाइसेंसी ठेका है। यहां वाहन खाली किया जाता है। काफी देर तक दोनों के बीच बहसबाजी का दौर चला। दरअसल यातायात विभाग की टीम ने वाहन की हवा निकाल दी थी तब यह बहस शुरू हुई। नगर निगम इंजीनियर संजय तिवारी ने कहा शहर को स्वच्छ बनाने और पार्किंग व्यवस्था को बेहतर करने के लिए नगर निगम और यातायात विभाग मिलकर अभियान चला रहा है, जो लोग बार बार समझाने के बाद भी नहीं मान रहे हैं। उनका सामान भी जब्त किया गया है। कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
वर्जन-
लगातार जारी रहेगी कार्रवाई
अतिकमण हटाकर शहर में यातायात व्यवस्था को दुरूस्त किया जा रहा है। गुजराती समाज मार्केट में भी अभियान चला। जो लोग समझाईश पर भी नहीं मान रहे हैं उनके सामान जब्त किए गए। कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
-हंसकुमार झिंझोरे, यातायात थाना प्रभारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser