राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

अटलजी ने देश में राष्ट्रवादी राजनीति को नई दिशा दी – ज्ञानेश्वर पाटिल

अटल स्मृति स्थल पर भाजपा पदाधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन बुरहानपुर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज 99वीं जयंती है। उनकी जयंती को देश सुशासन दिवस के तौर पर मनाता है। सोमवार को भाजपा कार्यालय स्थित अटल स्मृति स्थल पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल सहित जिले के भाजपा पदाधिकारी

On: December 25, 2023 6:21 PM
Follow Us:
  • अटल स्मृति स्थल पर भाजपा पदाधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

बुरहानपुर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज 99वीं जयंती है। उनकी जयंती को देश सुशासन दिवस के तौर पर मनाता है। सोमवार को भाजपा कार्यालय स्थित अटल स्मृति स्थल पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल सहित जिले के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर अटलजी को दी श्रद्धांजलि दी गई।
सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उनका स्मरण कर उन्हें नमन करता हूं। अटल जी ने निःस्वार्थ भाव से देश व समाज की सेवा की और भाजपा की स्थापना के माध्यम से देश में राष्ट्रवादी राजनीति को नई दिशा दी। श्री पाटिल ने कहा जहां एक ओर उन्होंने परमाणु परीक्षण और कारगिल युद्ध में विश्व को उभरते भारत की शक्ति का एहसास करवाया, तो वहीं दूसरी ओर देश में सुशासन की परिकल्पना को चरितार्थ किया। उनके विराट योगदान को देश हमेशा याद रखेगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने कहा स्व. अटल बिहारी वाजपेयी कुशल प्रशासक, राजनीतिज्ञ एवं लोकप्रिय जन नेता के साथ महान वक्ता थे, जिन्हें समाज के सभी वर्गों के लोग सम्मान देते थे। स्व. वाजपेयी के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि था। श्री लधवे ने कहा कि अटल जी भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, हमारे पथ प्रदर्शक हैं, उनकों कोटि-कोटि नमन। राष्ट्रोत्थान व जनसेवा को समर्पित उनका संपूर्ण जीवन सदैव हमारी प्रेरणा बना रहेगा।
महापौर माधुरी अतुल पटेल ने कहा विचारधारा एवं सिद्धांतों पर आधारित राजनीति करने वाले अजातशत्रु, राष्ट्र समर्पित जीवन से भारत के समग्र उत्थान के लिए सुशासन युग का शुभारंभ करने वाले भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयीजी की जन्म जयंती पर सादर नमन। श्रीमती पटेल ने कहा अटलजी की कर्तव्यनिष्ठा व राष्ट्रसेवा हमारे लिए सदैव प्रेरणा का केंद्र रहेगी।
इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता अधिवक्ता अरुण शेंडे, जगदीश कपूर, प्रकाश कानूनगो, जिला महामंत्री डॉ. मनोज माने, भाजपा अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष ईश्वर चौहान, उमा कपूर, संभाजीराव सगरे सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े ने दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser