राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

पशुओं के चारे पर महाराष्ट्र में रोक- महाराष्ट्र के धनगर समाज के ही लोग मप्र के धनगर समाज पर लगा बैठे रोक 

पंचायत में बैठक कर निर्णय होने के बाद भी दी जा रही मारपीट की धमकी, समाजजन ने मांगी प्रशासन से मदद भेड़ चराने के लिए महाराष्ट्र ले जाते हैं स्थानीय धनगर समाज के लोग, इस बार रोक से हो रही परेशानी बुरहानपुर। धनगर समाज मप्र और महाराष्ट्र के बीच चारे की लड़ाई चल

On: December 1, 2023 8:15 PM
Follow Us:
  • पंचायत में बैठक कर निर्णय होने के बाद भी दी जा रही मारपीट की धमकी, समाजजन ने मांगी प्रशासन से मदद

  • भेड़ चराने के लिए महाराष्ट्र ले जाते हैं स्थानीय धनगर समाज के लोग, इस बार रोक से हो रही परेशानी

बुरहानपुर। धनगर समाज मप्र और महाराष्ट्र के बीच चारे की लड़ाई चल रही है। महाराष्ट्र के धनगर समाज का कहना है कि मप्र से भेड़ पालक हमारे प्रदेश के अमरावती, बुलढ़ाणा, जलगांव, अमरावती, अकोट में भेड़ चराने आते हैं, लेकिन इससे महाराष्ट्र में चारे की समस्या हो जाती है। इसलिए इस बार महाराष्ट्र में भेड़ चराने पर धनगर समाज ने रोक लगा दी है। इसे लेकर स्थानीय धनगर समाज चिंतित है, क्योंकि हजारों की संख्या में भेड़ महाराष्ट्र चराई के लिए ले जाई जाती है, लेकिन इस बार दो प्रदेशों के एक ही समाज के लोगों के बीच पटरी नहीं बैठ पा रही है।
दरअसल बुरहानपुर जिले में रहने वाले धनगर समाज के लोग जो भेड़ पाल कर अपना जीवन यापन करते हैं उनके लिए नई मुसीबत खड़ी हो गई है। समाज के लिए यह मुसीबत किसी और ने नहीं बल्कि महाराष्ट्र में रहने वाले उनके ही समाज ने खड़ी की है। धनगर समाज के भेड़ पालक अपने मवेशियों को चराने के लिए महाराष्ट्र के खेतों व जंगलो में ले जाते हैं, लेकिन महाराष्ट्र के धनगर समाज के भेड़ पालकों ने मप्र के भेड़ पालक धनगर समाज के लोगों को अपने मवेशी चराने के लिए महाराष्ट्र में चारे की कमी का हवाला देते हुए प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
पंचायत बुलाई फिर भी नहीं हो पाया निर्णय
धनगर समाज ने इसके लिए अपने समाज की महाराष्ट्र में पंचायत भी बुलाई, लेकिन पंचायत ने भी महाराष्ट्र के धनगर समाज के हक में फैसला किया और मप्र के धनगर समाज के भेड़ पालकों को अपने मवेशियों को महाराष्ट्र में चराने के लिए नहीं लाने की सलाह दी। इससे परेशान मप्र के धनगर समाज के लोगों ने महाराष्ट्र और मप्र दोनों राज्य की सरकार और शासन प्रशासन से मदद की गुहार की है। स्थानीय धनगर समाज के लोग अकोला, अमरावती, जलगांव, बुलढाणा आदि जिलों में पशु ले जाते हैं।
मारपीट करने की धमकी से समाजजन आहत
इसे लेकर धनगर समाज के लोगों ने जिला प्रशासन के अफसरों को ज्ञापन देकर महाराष्ट्र में अपने मवेशियों को चराने के लिए जाने पर सुरक्षा देने की मांग की है। धनगर समाज के अध्यक्ष दिगंबर करांडे, भेड़ पालक डेमा गोईकर ने कहा- समाज के लोगों ने उन्हें महाराष्ट्र मवेशियों को चराने के लिए लाने पर मारपीट करने की धमकी दी है। इसलिए प्रशासन संज्ञान ले, क्योंकि अगर रोक के बाद हम वहां पशु लेकर गए तो हमारे साथ मारपीट की जाएगी। इसकी खुली चेतावनी वहां के लोग दे चुके हैं।
मराठी में लिखकर लाए आवेदन
खास बात यह है कि धनगर समाजजन ने इसकी शिकायत स्थानीय स्तर पर महाराष्ट्र के मंत्री, विधायकों, प्रशासन को भी की है। वह यहां भी मराठी में ज्ञापन लिखकर लाए थे। हालांकि मामले में अभी कोई निर्णय नहीं हो पाया है।
……

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser