राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

केले के रेशे से बनी इको-फ्रेंडली राखियां अब ऑनलाइन उपलब्ध

आजीविका मिशन की दीदियों ने दिखाया आत्मनिर्भरता का रास्ता

On: August 5, 2025 11:31 AM
Follow Us:
Sadaiv News

बुरहानपुर। राखी के त्योहार को इस बार पर्यावरण और ग्रामीण महिला सशक्तिकरण की खुशबू से सजाया जा रहा है। जिला बुरहानपुर में आजीविका मिशन की स्व सहायता समूह की दीदियां केले के तने से इको-फ्रेंडली राखियाँ तैयार कर रही हैं, जो अब ऑनलाइन ऑर्डर पर घर बैठे भी उपलब्ध हैं।
केले के तने से रेशे निकालकर बन रहीं आकर्षक राखियां
“एक जिला एक उत्पाद” योजना के तहत बुरहानपुर में केला फसल को चुना गया है। इसी को आधार बनाकर स्व सहायता समूह की महिलाएं केले के तनों से रेशा निकालकर न सिर्फ राखियां बना रही हैं, बल्कि टोकरियां, पेन स्टैंड, झाड़ू, झूमर, गुड़िया, पर्स, और सजावटी वस्तुएं भी तैयार कर रही हैं।


ऑनलाइन खरीदने का विकल्प भी उपलब्ध
अब आप ये सुंदर, देसी और हाथ से बनी ईको-फ्रेंडली राखियां अपने घर बैठे ऑनलाइन मंगवा सकते हैं: https://banacraft.com/shop-6-2 संपर्क: 91091-31531ऑर्डर प्रोसेस:
Add to Cart → Change Address → Process to Checkout → Fill Billing Details → Place Order इसके अलावा जिला पंचायत कार्यालय में स्टॉल भी लगाया गया है, जिसे कलेक्टर हर्ष सिंह ने खुद देखा और दीदियों की मेहनत की सराहना की।

हर राखी में बहन का स्नेह और प्रकृति का संदेश
परियोजना प्रबंधक संतमती खलखो ने बताया— यह सिर्फ राखी नहीं, बल्कि बहनों के स्नेह और प्रकृति के प्रति प्रेम की अभिव्यक्ति है। इन राखियों को बनाने में 20–30 मिनट का समय लगता है और हर एक का मूल्य ₹30 से ₹50 के बीच तय किया गया है।
महिला सशक्तिकरण का जीवंत उदाहरण
ग्राम एकझिरा की लवकुश स्व सहायता समूह की दीदी अनुसुइया और ग्राम डोंगरगांव की दीदियां इस काम में जुटी हैं। राखियों की बिक्री से एक सीजन में ₹35,000 से ₹40,000 तक की आमदनी होती है, जिससे महिलाएं स्वरोजगार के साथ-साथ अपने परिवार को भी बेहतर जीवन दे रही हैं।
पर्यावरण संरक्षण + पारंपरिक पर्व = ईको राखी
• ये राखियां 100% प्राकृतिक हैं
• प्लास्टिक से मुक्ति और स्थानीय संसाधनों का श्रेष्ठ उपयोग
• हर खरीदी एक महिला को सशक्त बनाती है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser