राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

बिरोदा में महादेव मंदिर तोड़फोड़ के दोनों आरोपी गिरफ्तार, एसपी बोले—एनएसए की कार्रवाई होगी

गांव के ही दो आरोपियों ने बिगाड़ने की कोशिश की थी सांप्रदायिक सौहार्द्र

On: November 30, 2025 8:28 PM
Follow Us:
गांव के दो आरोपी सांप्रदायिक सौहार्द्र

बुरहानपुर। ग्राम बिरोदा में शुक्रवार देर रात महादेव मंदिर में हुई तोड़फोड़ की घटना में पुलिस ने गांव के ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी से बचने की कोशिश करने वाले यह दोनों आरोपी लगातार पुलिस की नजर में थे, लेकिन टेक्निकल इनपुट और साइबर टीम की मदद से उन्हें दबोच लिया गया।

दरअसल घटना शुक्रवार-शनिवार रात को पानी की टंकी के पास स्थित इनाई माता रोड के महादेव मंदिर में हुई थी। अज्ञात आरोपियों ने मंदिर की गुम्बज, कलश, जलाधारी, तथा महादेव जी की पींड को टिकम मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस घटना ने ग्रामीणों में आक्रोश पैदा कर दिया था और यह मामला सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने की गंभीर कोशिश माना गया।

केस दर्ज—धार्मिक संवेदनाओं को ठेस पहुंचाने सहित कई धाराओं में प्रकरण

फरियादी भारत पिता पांडुरंग चौधरी निवासी वीआईपी नगर बिरोदा की शिकायत पर लालबाग थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 298 (धार्मिक भावनाएँ आहत करना), धारा 324-1 बीएनएस, खेतों में तोड़फोड़ करने के चलते धारा 326 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया था। आरोपियों ने मंदिर के अलावा सिंचाई पाइप और फसल को भी नुकसान पहुंचाया था।

पुलिस ने जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वे दोनों ग्राम बिरोदा के ही रहने वाले हैं फकीरा पिता फत्तु (उम्र 34 वर्ष) और सिराज पिता इब्राहीम तड़वी दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

एसपी बोले—गंभीर अपराध, आरोपियों पर लगेगा एनएसए

जिले के एसपी देवेंद्र कुमार पाटीदार ने कहा यह गंभीर किस्म का अपराध है। धार्मिक संरचना को नुकसान पहुंचाना और खेतों की सामग्री तोड़ना, दोनों ही गंभीर कृत्य हैं। आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके खिलाफ एनएसए की कार्रवाई भी की जाएगी। एसपी ने बताया कि पुलिस, जिला प्रशासन, साइबर सेल और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पूरी टीम इस मामले में लगे हुए थी और संदिग्धों की गतिविधि लगातार ट्रैक की जा रही थी।

सीसीटीवी से बचने की कोशिश, लेकिन पुलिस से नहीं बच पाए

दोनों आरोपियों ने सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए अंधेरे और पीछे के रास्तों का इस्तेमाल किया था, लेकिन पुलिस ने फुटेज, लोकेशन, तकनीकी जानकारी, स्थानीय इनपुट को आधार बनाकर उन्हें घेर लिया।

एसपी पाटीदार ने कहा धार्मिक कार्यक्रम से ठीक पहले ऐसी घटना कर सौहार्द्र बिगाड़ने की कोशिश की गई थी। लेकिन जिले में किसी भी कीमत पर शांति भंग नहीं होने दी जाएगी। कानून के तहत सबसे सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएँ—कड़ी निगरानी बढ़ी

ग्रामीणों ने बताया कि इस इलाके में पहले भी ऐसी घटनाएँ सामने आ चुकी हैं। पुलिस ने इस बार गिरफ्तारी के साथ स्पष्ट संदेश दिया है कि शांति और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

सराहनीय भूमिका

नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल, निरी.अमित सिंह जादौन, उनि जयपाल राठौर, सउनि अमित हनोतिया,  प्र.आर. अजय बारुले, प्र.आर. भरत देशमुख, प्र.आर. रोहित गोडाले, सुशील इंगले प्र.आर. मनोज पाल, प्र.आर. शादाब अली, आर. नितेश सपकाले, आर. महेश प्रजापति, आर. दिपांशु की सराहनीय भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser