राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

सांसद के प्रयासों से बुरहानपुर को मिली सौगात: 10 वार्डों के लिए ₹1.50 करोड़ का विकास पैकेज मंजूर

- भाजपा पार्षदों ने सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का किया स्वागत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का जताया आभार

On: October 15, 2025 8:54 PM
Follow Us:
सांसद ज्ञानेश्वर पाटील की पहल से बुरहानपुर को मिली बड़ी सौगात — 10 वार्डों के लिए ₹1.50 करोड़ का विकास पैकेज मंजूर

बुरहानपुर। शहर के विकास कार्यों को नई रफ्तार मिलने जा रही है। सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के नेतृत्व में भाजपा पार्षदों की नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से हुई मुलाकात रंग लाई है। मंत्रीजी ने नगर के 10 वार्डों के लिए ₹1.50 करोड़ का विकास पैकेज स्वीकृत किया है। इस घोषणा के बाद भाजपा पार्षदों ने सांसद पाटील का स्वागत कर उनका आभार जताया, वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को भी धन्यवाद दिया।

पार्षद बोले — 2023 से अटके विकास कार्यों को अब मिलेगी रफ्तार

भाजपा पार्षद दल के नेता भरत भुजड़े ने कहा कि 2023 में पार्षद निर्वाचित होने के बाद से ही कई वार्डों में विकास कार्य नहीं हो पा रहे थे। भुजड़े ने बताया 18 अगस्त 2025 को हम सांसद पाटील के नेतृत्व में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से मिले थे। तब मंत्रीजी ने वार्डवार प्रस्ताव बुलवाए थे। अब 10 वार्डों के लिए ₹1.50 करोड़ की स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होंने मुलाकात की तस्वीरें और भेजे गए प्रस्ताव दिखाते हुए कहा कि यह राशि सांसद पाटील के सतत प्रयासों का परिणाम है।

सांसद बोले — नगरीय प्रशासन ने दी बड़ी सौगात

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा कि मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री ने बुरहानपुर को बड़ी सौगात दी है। सांसद पाटील ने कहा पार्षदों के आग्रह पर ₹1.50 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है। यह शहर के विकास को गति देने वाला कदम है। सरकार हर स्तर पर जनता के हित में काम कर रही है

किन वार्डों में होंगे निर्माण कार्य

नगरीय प्रशासन मंत्री द्वारा स्वीकृत राशि से विभिन्न वार्डों में निर्माण, सौंदर्यीकरण और सामुदायिक भवनों के कार्य किए जाएंगे।

वार्ड/क्षेत्र कार्य राशि (₹ लाख)
महाजनापेठ संतोष शिंदे के घर के पास डोम निर्माण 10
शिकारपुरा कश्मीरा टेक्सटाइल्स से पीएचई ग्राउंड तक सीसी रोड 5
कमलेश बारी से जीतू मोरे के घर तक सीसी रोड निर्माण 5
प्रतापपुरा भोईवाड़ा सभा मंडप निर्माण 10
सुदामा नगर सभा मंडप निर्माण 10
डॉ. अंबेडकर वार्ड हाकम शाह दरगाह तक सड़क निर्माण 20
शास्त्री चौक वार्ड शीतला माता मंदिर के पास सौंदर्यीकरण व सामुदायिक भवन 10
मालीवाड़ा (गली क्षेत्र) हनुमान मंदिर के पास सौंदर्यीकरण व भवन निर्माण 15
वार्ड 22 (मालीवाड़ा) सामुदायिक भवन व जिम उपकरण 15
वार्ड 35 (राजपुरा) सभा मंडप निर्माण 15
वार्ड 36 (डाकवाड़ी) सामुदायिक भवन व रोड निर्माण 15
वार्ड 38 (रास्तीपुरा) श्रीराम मंदिर के पास टीन शेड 10
वार्ड 42 (रूईकर वार्ड) बैंक कॉलोनी व ज्योति नगर में रोड निर्माण 10

कुल राशि: ₹1.50 करोड़

भाजपा पार्षदों ने जताया आभार

विकास पैकेज स्वीकृत होने की जानकारी मिलने पर भाजपा पार्षदों ने सांसद ज्ञानेश्वर पाटील का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के प्रति आभार व्यक्त किया।

विधायक अर्चना चिटनिस ने भी दी जानकारी — शहर को मिले ₹2.94 करोड़ और

क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित विधायक एवं पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस के निरंतर प्रयासों से बुरहानपुर को एक बड़ी सौगात मिली है। मध्यप्रदेश शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने विधायक विशेष निधि से वित्तीय वर्ष 2025-26 अंतर्गत बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगरीय क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों और अधोसंरचना के विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ 94 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है। नगर निगम बुरहानपुर के विभिन्न वार्डों में सड़कों, नालियों एवं सामुदायिक भवनों सहित इत्यादि निर्माण कार्य शामिल है।

लालबाग से शनवारा मार्ग स्थित डिवाईडर पर 50 लाख की लागत से होगा रैलिंग निर्माण

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने बताया कि शनवारा चौराहे से लालबाग चौराहा तक मार्ग अतिव्यस्त मार्ग है। लालबाग रेलवे स्टेशन रोड होने के साथ-साथ बड़ी आबादी इस रोड से आवागमन करती है। मार्ग के मध्य स्थित डिवाईडर पर रैलिंग नहीं होने के कारण मार्ग से मवेशियों का विचरण बना रहता है, जिसके कारण दुर्घटनाएं घटित हो रही थी। जिसको दृष्टिगत रखते हुए शनवारा चौराहे से लालबाग चौराहा तक मार्ग के मध्य स्थित डिवाईडर पर रैलिंग का निर्माण किया जाना अत्यंत जरूरी हो गया था। तत्काल शासन को प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत किया गया, जिसके बाद शासन से विधायक विशेष निधि से उक्त कार्य हेतु 50 लाख रूपए की स्वीकृति मिल गई है। अब मार्ग के मध्य स्थित डिवाईडर पर रैलिंग का निर्माण होने से दुर्घटनाओं में कमी आ सकेंगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser