राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

BURHANPUR NEWS- कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन आज

प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व पीसीसी अध्यक्ष अरुण यादव होंगे शामिल बुरहानपुर। कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन 26 अप्रैल को आयोजित होने जा रहा है। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रूप से मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी खंडवा लोकसभा के प्रत्याशी नरेंद्र पटेल, पूर्व पीसीसी अध्यक्ष अरुण यादव और

On: April 26, 2024 2:58 PM
Follow Us:
  • प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व पीसीसी अध्यक्ष अरुण यादव होंगे शामिल

बुरहानपुर। कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन 26 अप्रैल को आयोजित होने जा रहा है। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रूप से मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी खंडवा लोकसभा के प्रत्याशी नरेंद्र पटेल, पूर्व पीसीसी अध्यक्ष अरुण यादव और पूर्व मंत्री सचिन यादव के साथ शामिल होंगे और लोकसभा चुनाव को लेकर बुरहानपुर के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित करेंगे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष रिंकू टांक ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यकर्ता सम्मेलन जिला स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। जिसमें जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद जीतू पटवारी का यह पहला बुरहानपुर का दौरा होगा और इस दौरे को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। बुरहानपुर कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, हमीद काजी, अजय रघुवंशी ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को इस सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया है।
शाम 4.30 बजे प्रेस से करेंगे चर्चा
कांग्रेस प्रवक्ता शेख रूस्तम ने बताया शाम 4.30 बजे एक निजी होटल में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, पूर्व पीसीसी चीफ अरूण यादव संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर संबोधित करेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser