-
Table of Contents
सदस्यता अभियान अंतर्गत सांसद-जिला अध्यक्ष ने ग्रामीणों को दिलाई भाजपा की सदस्यता
-
संगठन का पर्व है, पहुंचना हमें गाँव-गाँव है
बुरहानपुर। राष्ट्र के प्रगति पथ पर चलें, भाजपा परिवार से जुड़ें, सदस्यता अभियान – 2024 के निमित आज खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने नेपानगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जैनाबाद, जयसिंगपुरा में घर-घर जाकर ग्रामीण भाइयों-बहनों से भेंटकर उन्हें टोल फ्री नम्बर 8800002024 पर मिस्ड कॉल तथा रेफरल लिंक के माध्यम से भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर चित्र पर माल्यार्पण कर महासदस्यता अभियान चलाया।
25 करोड लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए
सांसद श्री पाटील ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों पर चलते हुए भारतीय जनता पार्टी दुनिया सबसे बडी पार्टी बनी है और जिसका नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत का मान-सम्मान रोज बढ़ रहा है। देश के 25 करोड लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं। श्री पाटिल ने कहा प्रधानमंत्री श्री मोदी जी देश को जल्द ही तीसरी अर्थव्यवथा बनाने के लिए तेजी से हर क्षेत्र में विकास कार्य कर रहे। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश के गरीबों, महिलाओं और हर वर्ग का जीवन स्तर बदल रहा हैं।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मनोज माने, जिला पंचायत सदस्य अनिल राठौर, भाजपा के वरिष्ठ नेता गोकुल प्रजापति, मोहन कुशवाह, हुकुमचंद कुशवाहा, मनोज टंडन,पिछड़ा मोर्चा महामंत्री अनिल प्रजापति, सरपंच प्रतिनिधि दिगंबर कुशवाहा, चमन ठाकुर, नारायण भाई कुशवाहा, प्रताप पहलवान सहित भाजपा के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।