राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

BURHANPUR NEWS- जिले में पहली बार मप्र प्रीमियर लीग फुटसल स्पर्धा 

प्रदेश के 7 जिलों से आई टीमें, विनिंग टीम नेशनल चैम्पियनशिप के लिए होगी चयनित बुरहानपुर। जिले में पहली बार मप्र प्रीमियर लीग फुटसल स्पर्धा का आयोजन लालबाग स्थित पुराने पावर हाउस के सामने बुधवार से शुरू हुआ। इसमें बुरहानपुर के अलावा इंदौर, भोपाल, बड़वानी, खरगोन सहित अन्य जिलों की टीमें शामिल हुई।

On: January 17, 2024 8:13 PM
Follow Us:
  • प्रदेश के 7 जिलों से आई टीमें, विनिंग टीम नेशनल चैम्पियनशिप के लिए होगी चयनित

बुरहानपुर। जिले में पहली बार मप्र प्रीमियर लीग फुटसल स्पर्धा का आयोजन लालबाग स्थित पुराने पावर हाउस के सामने बुधवार से शुरू हुआ। इसमें बुरहानपुर के अलावा इंदौर, भोपाल, बड़वानी, खरगोन सहित अन्य जिलों की टीमें शामिल हुई।
Sadaiv Newsजिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष दुर्गेश शर्मा ने बताया तीन दिवसीय स्पर्धा में 7 जिलों की टीम पहुंची जबकि एक टीम बुरहानपुर की है। वैसे यह फुटसल वुडन कोर्ट में खेला जाता है, लेकिन यहां की सुविधाओं की दृष्टि से टर्फ में हो रहा है। इसमें जिला प्रशासन, शहर के गणमान्यजन का काफी सहयोग मिल रहा है। जिस तरह क्रिकेट में 20-20 मैच होते हैं उसी तरह फुटसल भी फुटबॉल का एक स्वरूप है। फुटसल में 5 प्लेयर होते हैं जबकि फुटबॉल में 12 होते हैं। सारे नियम फुटबॉल जैसे ही हैं। प्रतिभाओं का अवसर देने के लिए मप्र में फुटसल का यह पहला आयोजन बुरहानपुर जिले में हो रहा है जो जिले के लिए गर्व की बात है।
पहली बार हो रही मप्र प्रीमियर लीग फुटसल
जिला फुटबॉल संघ के सचिव सुरेंद्र शर्मा ने बताया यह मप्र प्रीमियर लीग फुटसल मप्र में पहली बार हो रही है। बाहरी जिलों से 7 टीमें आई हैं। यह एक नई परंपरा है। छिपी हुई प्रतिभाओं को बाहर लाने का प्रयास किया जा रहा है। तीन दिवसीय स्पर्धा में विनिंग टीम को नेशनल चैम्पियनशिप खेलने का मौका मिलेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser