राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

BURHANPUR NEWS- 5 माह से फंसे बंदरों की जान बचाने के लिए चला रेस्क्यू ऑपरेशन 

वन विभाग की टीम ने भावसा मध्यम सिंचाई परियोजना डैम में चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन सागौन के लठ्ठों को पानी में छोड़कर बनाया रास्ता, एसडीओ बोले, इसके सहारे बाहर निकल आएंगे बंदर बुरहानपुर। करीब 5 माह से पेड़ पर रहकर कभी पत्तियां तो कभी छाल खा रहे बंदरों की आखिरकर वन विभाग ने सुध

On: November 21, 2023 8:03 PM
Follow Us:
  • वन विभाग की टीम ने भावसा मध्यम सिंचाई परियोजना डैम में चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

  • सागौन के लठ्ठों को पानी में छोड़कर बनाया रास्ता, एसडीओ बोले, इसके सहारे बाहर निकल आएंगे बंदर

बुरहानपुर। करीब 5 माह से पेड़ पर रहकर कभी पत्तियां तो कभी छाल खा रहे बंदरों की आखिरकर वन विभाग ने सुध ले ही ली। मंगलवार दिनभर बंदरों को बाहर निकालने की कवायद चलती रही। वन विभाग एसडीओ अजय सागर भी खुद मौके पर पहुंचे और पानी में उतरकर वनकर्मियों के साथ बंदरों को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन यह प्रयास भी फिलहाल नाकाफी साबित हुआ है।
दरअसल शाहपुर क्षेत्र में भावसा मध्यम सिंचाई परियोजना का काम चल रहा है। जुलाई माह में बारिश के कारण यहां बने डैम में अचानक ज्यादा पानी आ गया। इसके कारण करीब 40 से अधिक बंदर फंस गए थे। जिसमें कुछ बंदरों की मौत भी हो गई थी। वहीं तब से लेकर अब तक यहां करीब 4-5 बंदर इमली के एक पेड़ पर फंसे हुए हैं। खास बात यह है कि उन्हें उतारने के लिए वन विभाग ने महाराष्ट्र से तैराक तक बुला लिए, लेकिन बंदर पेड़ से नीचे ही नहीं उतर रहे हैं। डेम की गहराई भी काफी अधिक है। वन विभाग ने यहां एक नाव भी रखी थी, लेकिन बंदर उसमें नहीं बैठे। मंगलवार को वन विभाग एसडीओ अजय सागर के नेतृत्व में टीम यहां पहुंची और दिनभर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
पानी में सागौन के लठ्ठे डालकर बनाया रास्ता
बंदरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए पानी में सागौन के लठ्ठे डालकर रास्ता बनाया गया है ताकि बंदर बाहर निकल आएं। एक दिन पहले डैम इंजीनियर शुभम राठौर और कर्मचारी प्रकाश ठाकुर द्वारा यहां बंदरों पर दूरबीन से नजर रखी जा रही थी तब भी करीब चार पांच बंदर ईमली के पेड़ पर नजर आ रहे थे।
बारिश के दौरान फंसे थे, अब जाकर ली सुध
भावसा सिंचाई डैम में बारिश में पानी जमा होने से काफी संख्या में बंदर यहीं फंस गए थे। इसमें से करीब 4-5 बंदर अभी भी फंसे हुए हैं। अब बंदर इमली के पेड़ की पत्तियां और छाल खाकर जान बचा रहे थे। वन विभाग ने अब जाकर इसकी सुध ली है। हालांकि अफसरों का कहना है कि हम लगातार प्रयास कर रहे थे। डैम में काफी अधिक पानी है और यह गहरा भी है इसलिए समस्या आ रही है। साथ ही लोगों को देखकर बंदर भी बाहर निकल नहीं रहे हैं।
वर्जन-
दिनभर चलाया रेस्क्यू आपरेशन
– विभाग की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। आज दिनभर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। महाराष्ट्र से तैराक भी बुलाए गए थे। पहले नाव भी रखी गई थी, लेकिन बंदर उसमें नहीं बैठे थे। सागौन के लठ्ठे से रास्ता बनाकर उस पर खाने की सामग्री रखी गई है ताकि बंदर बाहर आज आएं।
-अजय सागर, एसडीओ वन बुरहानपुर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser