-
घाट, मंदिर, पार्किंग, गार्डन से चमका ताप्ती किनारा
बुरहानपुर। खंडवा लोकसभा क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने जो कहा था, वो कर दिखाया। मां ताप्ती के पवित्र संगम स्थल मोहना संगम की तस्वीर बदल चुकी है। 17 महीने पहले जो जगह सिर्फ एक सामान्य धार्मिक स्थल थी, वो अब भव्य, आकर्षक और सुविधाओं से लैस धार्मिक पर्यटन केंद्र बन चुकी है। इसका सारा श्रेय जाता है सांसद पाटील के विजन और संकल्प को।
जिस मोहना संगम को लोग पहले संगमेश्वर महादेव मंदिर के नाम से जानते थे, अब वहां घाट, हॉल, पार्किंग, शौचालय, वॉटर कूलर, आकर्षक प्रवेश द्वार, बैठने के लिए बेंच जैसी तमाम सुविधाएं मौजूद हैं। करीब 9 करोड़ की लागत से तैयार हुआ यह धार्मिक स्थल, अब श्रद्धालुओं और पर्यटकों दोनों को आकर्षित कर रहा है। तस्वीर देख हैरान हुए जनप्रतिनिधि, सांसद ने कहा – जो कहा था, वो कर दिखाया
शुक्रवार को सांसद श्री पाटील ने तमाम जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण किया। नई व्यवस्थाएं देखकर सभी चौंक गए। सांसद ने साफ कहा – यह भाजपा सरकार है, जो कहती है, वह करती है। ये विकास उसका प्रमाण है।
अब बोटिंग और बच्चों के झूले भी होंगे
सांसद ने घोषणा की कि विकास का दूसरा चरण भी जल्द शुरू होगा।
• ताप्ती नदी में बोटिंग की सुविधा
• पार्क में बच्चों के लिए झूले, फिसलने वाली स्लाइड
• घाट का और विस्तार
• तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाओं का और विस्तार
सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा– प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सोच है कि आस्था और विरासत से जुड़े स्थलों को संवारें, उन्हें आत्मनिर्भर बनाएं। मोहना संगम अब सिर्फ आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि धार्मिक पर्यटन का चमकता हुआ उदाहरण बन चुका है। भाजपा सरकार की प्राथमिकता अब स्पष्ट है – विकास वहीं, जहां आस्था है।
सड़क नहीं बनी तो ठेकेदार पर गिरेगी गाज – सांसद की दो टूक
निरीक्षण के दौरान जब सांसद को बताया गया कि पहुंच मार्ग का काम अब तक अधूरा है, तो वे भड़क उठे। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई और कहा – सावन शुरू हो गया है, श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। अगर जल्द काम पूरा नहीं हुआ तो ठेकेदार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
नागझिरी श्रीराम झरोखा मंदिर भी संवरने को तैयार
सांसद श्री पाटील ने एक और बड़ा ऐलान किया– नागझिरी घाट स्थित प्राचीन श्रीराम झरोखा मंदिर का भी जीर्णोद्धार किया जाएगा। यहां भी घाट निर्माण, सौंदर्यीकरण और संपर्क मार्ग विकसित किए जाएंगे। इसके अलावा, संसदीय क्षेत्र के अन्य धार्मिक स्थलों को भी विकसित करने की योजना पर काम चल रहा है।
ये लोग रहे मौजूद
इस निरीक्षण के दौरान महापौर माधुरी अतुल पटेल, कलेक्टर हर्ष सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गजानन महाजन, पूर्व महापौर अतुल पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मनोज माने, अनिल भोसले, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप श्रॉफ, मध्य प्रदेश पावरलूम फेडरेशन अध्यक्ष जयंती भाई नवलखे, राजीव जोशी, मनोज तारवाला, मंदिर ट्रस्ट के दिनकर पाटील, किशोर शाह, मनोज टंडन, भाजपा युवा नेता गजेंद्र पाटील, आदित्य प्रजापति, इंजीनियर प्रवीण चौकसे, नाना भाऊ, जय पाटील, जन भागीदारी समिति अध्यक्ष महेंद्र कांबले, डॉ दीपक वाभले, एमआईसी चैयरमैन व पार्षद भरत इंगले, नितेश दलाल, महेंद्र इंगले, भरत भोसले, राजेश महाजन, सुमित वारुडे, पर्यटन विभाग, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी आदि मौजूद रहे।