राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

बुरहानपुर में जिला जेल निर्माण हेतु कैबिनेट ने दी मंजूरी 

विधायक अर्चना चिटनिस के लंबे समय से किए जा रहे प्रयास रंग लाए बुरहानपुर। पूर्व मंत्री एवं विधायक अर्चना चिटनिस के लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप बुरहानपुर में जिला जेल को मध्यप्रदेश कैबिनेट ने मंजूरी प्रदान कर दी है। इसमें जिला जेल निर्माण हेतु 73.44 करोड़ तथा 60

On: August 9, 2024 4:38 PM
Follow Us:
  • विधायक अर्चना चिटनिस के लंबे समय से किए जा रहे प्रयास रंग लाए

बुरहानपुर। पूर्व मंत्री एवं विधायक अर्चना चिटनिस के लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप बुरहानपुर में जिला जेल को मध्यप्रदेश कैबिनेट ने मंजूरी प्रदान कर दी है। इसमें जिला जेल निर्माण हेतु 73.44 करोड़ तथा 60 पदों की स्वीकृति भी दी गई है। श्रीमती चिटनिस ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव एवं कैबिनेट परिषद का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
बहादरपुर के समीप होगा जिला जेल का निर्माण
विधायक अर्चना चिटनिस ने बताया कि विगत 10 वर्षों से जिला जेल निर्माण हेतु लगातार प्रयत्नशील हूं। पूर्व में यह जेल का निर्माण नगर के मध्य आवासीय क्षेत्र में जिला चिकित्सालय के स्थान पर प्रस्तावित किया गया था और 7 किमी दूर जिला चिकित्सालय का निर्माण प्रस्तावित किया गया था। मेरे हस्ताक्षेप और प्रयासों के बाद शहर के मध्य जिला जेल के स्थान पर जिला चिकित्सालय का निर्माण किया जा सका। अब जिला जेल का निर्माण हेतु ग्राम बहादरपुर के समीप 12 एकड़ भूमि का चयन किया जा चुका है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser