राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

कल आएंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव- भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में धुलकोट में करेंगे सभा को संबोधित

गणपति नाका से शाम 5 बजे करेंगे रोड शो, तैयारियां में जुटी पार्टी बुरहानपुर। मुख्यमंत्री बनने के बाद डॉ. मोहन यादव पहली बार बुरहानपुर आ रहे हैं। 6 मई को वह शाम 4 बजे आदिवासी बाहुल्य ग्राम धुलकोट में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद बुरहानपुर में रोड शो करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन

On: May 5, 2024 9:16 PM
Follow Us:
  • गणपति नाका से शाम 5 बजे करेंगे रोड शो, तैयारियां में जुटी पार्टी

बुरहानपुर। मुख्यमंत्री बनने के बाद डॉ. मोहन यादव पहली बार बुरहानपुर आ रहे हैं। 6 मई को वह शाम 4 बजे आदिवासी बाहुल्य ग्राम धुलकोट में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद बुरहानपुर में रोड शो करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खंडवा संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। वह हेलीकॉप्टर से शाम 4 बजे बुरहानपुर जिले आदिवासी ग्राम धुलकोट पहुंचेंगे। यह ग्राम नेपानगर विधानसभा में आता है। यहां से मुख्यमंत्री सीधे बुरहानपुर के गणपति नाका स्थित गणपति मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे। दर्शन के बाद गणपति नाका से रोड शो शुरू होगा।
यह रहेगा रोड शो का रूट
– गणपति नाका, सिंधपुरा गेट, दुर्गा मैदान, बुधवारा चौराहा, डॉ. अर्चना श्राफ का दवाखाना, सिटी कोतवाली, फव्वारा चौक, बाई साहब की हवेली, पांडुमल चौराहा, कमल टॉकीज चौराहा पहुंचकर समापन होगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया है सीएम के साथ संगठन में काम
वर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ संगठन में काफी काम किया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में काफी काम किया है। जिलाध्यक्ष डॉ. माने ने बताया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव काफी क्षमतावान नेता हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में रहते हुए उनके साथ रहकर काफी कुछ सीखने को मिला है। सोमवार को वह बुरहानपुर आ रहे है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser