राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

मजदूरों से भरे जीप को कंटेनर ने मारी टक्कर, 13 घायल

बुरहानपुर। मजदूरों से भरे वाहन को एक तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। टक्कर में वाहन में सवार 13 मजदूर घायल हो गए। टक्कर के बाद मजदूरों की चीखे निकल गई। तूफान वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा होता देख आसपास के लोग जमा हो गए। घायलों को वाहन से

On: December 2, 2023 4:42 PM
Follow Us:

बुरहानपुर। मजदूरों से भरे वाहन को एक तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। टक्कर में वाहन में सवार 13 मजदूर घायल हो गए। टक्कर के बाद मजदूरों की चीखे निकल गई। तूफान वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा होता देख आसपास के लोग जमा हो गए। घायलों को वाहन से निकाला। एंबुलेंस 108 से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया।
दुर्घटना शुक्रवार सुबह 8 बजे इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर ग्राम झिरी के पास हुई। सभी मजदूर धुलकोट क्षेत्र के निवासी हैं। मजदूरों ने बताया हम सुबह घर से मजदूरी करने के लिए बुरहानपुर के लिए निकले। 13 मजदूर तूफान वाहन से मजदूरी के लिए जा रहे थे। ग्राम झिरी के पास सामने से आ रहे कंटेनर ने हमारे वाहन को टक्कर मार दी। इसमें सभी घायल हो गए। हादसे में चुन्नीलाल गजानन, मुकेश निर्भयसिंह, रूपेश दांगोड़े, चैनसिंह रतनसिंह, मुकेश तुकड़ू, सुनिल मोरे, नंदू रामसिंह सहित अन्य मजदूरों को चोट लगी। टक्कर के बाद मजदूर दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसे थे। चीख, पुकार कर रहे थे। आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। घायलों को वाहन में से निकाला। लोगों ने एंबुलेंस 108 को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल में लाते ही मजदूरों का प्राथमिक इलाज शुरू किया गया। मजदूर घबराए हुए थे। सूचना मिलने पर परिजन और रिश्तेदार भी अस्पताल आए। घायलों को संभाला।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser