बुरहानपुर। ट्रेन से गिरने के कारण नगर निगम बुरहानपुर में पदस्थ सब इंजीनियर आयुष वर्मा की मौत हो गई। हादसा शनिवार सुबह लगभग 9.30 बजे हुआ। आयुष वर्मा खंडवा से बुरहानपुर आ रहे थे। स्टेशन से पहले भगवती माता मंदिर के पास वह ट्रेन से नीचे जा गिरे। घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना नगर निगम अध्यक्ष पति अमर यादव के पास आई। उन्होंने मौके पर वाहन भिजवाया। शव को जिला अस्पताल लाया गया। इंजीनियर की मौत की खबर के बाद श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती अनीता अमर यादव, आयुक्त संदीप श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी जिला अस्पताल पहुंचे।
BURHANPUR NEWS- ट्रेन से गिरने पर निगम के सब इंजीनियर की मौत
बुरहानपुर। ट्रेन से गिरने के कारण नगर निगम बुरहानपुर में पदस्थ सब इंजीनियर आयुष वर्मा की मौत हो गई। हादसा शनिवार सुबह लगभग 9.30 बजे हुआ। आयुष वर्मा खंडवा से बुरहानपुर आ रहे थे। स्टेशन से पहले भगवती माता मंदिर के पास वह ट्रेन से नीचे जा गिरे। घटना स्थल पर ही उनकी
On: September 23, 2023 10:03 AM