राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

आठवीं कक्षा के छात्र का फांसी पर लटका मिला शव

3 साल से अपने चाचा के साथ रहता था छात्र, एक खेत में फांसी पर लटकता मिला, जांच में जुटी पुलिस बुरहानपुर। शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मालवीर में कक्षा आठवीं के एक छात्र का शव गुलर के पेड़ पर फांसी पर लटका हुआ मिला। पुलिस को सूचना मिलने पर टीम मौके पर

On: February 9, 2024 8:25 PM
Follow Us:
  • 3 साल से अपने चाचा के साथ रहता था छात्र, एक खेत में फांसी पर लटकता मिला, जांच में जुटी पुलिस

बुरहानपुर। शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मालवीर में कक्षा आठवीं के एक छात्र का शव गुलर के पेड़ पर फांसी पर लटका हुआ मिला। पुलिस को सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।
मृतक के चाचा ने पुलिस को बताया कि मेरा बड़ा भाई और उसकी पत्नी करीब 3 साल से मालेगांव महाराष्ट्र में मजदूरी करते हैं और वहीं रहते हैं। मेरा 16 साल का भतीजा मेरे साथ रहता है। शुक्रवार सुह करीब 7.30 बजे वह बकरियों का पाला लेने के लिए मालवीर के जंगल में गया था। जब सुबह करीब 9.30 बजे तक स्कूल का टाइम होने पर भी वापस नहीं लौटा तो मै उसे जंगल में देखने गया। वहां भतीजा गांव के एक व्यक्ति के खेत की मेढ़ पर लगे गुलर के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका था। उसकी मौत हो गई थी। इसकी सूचना पुलिस को दी। इधर पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराया। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की स्थिति पता चलेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser