राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

मात्र 5 रुपये में भरपेट भोजन दे रही दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना

बुरहानपुर में जरूरतमंदों के लिए सहारा बनी योजना, श्रमिकों और राहगीरों को मिल रहा पौष्टिक भोजन

On: May 28, 2026 7:46 PM
Follow Us:
बुरहानपुर दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना में 5 रुपये में भोजन करते लोग

बुरहानपुर। गरीब, श्रमिक और जरूरतमंद लोगों को सम्मानपूर्वक कम कीमत में भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना बुरहानपुर में जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। योजना के तहत नागरिकों को मात्र 5 रुपये में भरपेट और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

Sadaiv News
बुरहानपुर में सिर्फ 5 रुपये में मिल रहा भरपेट भोजन

नगर निगम बुरहानपुर अंतर्गत लालबाग स्थित सागर टॉवर के पास आर्या नवयुग शिक्षा समिति भोपाल द्वारा दीनदयाल अंत्योदय रसोई केन्द्र संचालित किया जा रहा है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रमिक, राहगीर और जरूरतमंद नागरिक भोजन ग्रहण करने पहुंचते हैं।

सम्मानपूर्वक भोजन के लिए बेहतर व्यवस्था

रसोई केन्द्र में नागरिकों के बैठकर भोजन करने के लिए टेबल और बैंच की व्यवस्था की गई है, ताकि जरूरतमंद लोग सम्मानपूर्वक भोजन कर सकें। योजना का उद्देश्य सिर्फ भोजन उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि जरूरतमंद वर्ग को सम्मान और सहारा देना भी है।

तय मेन्यू के अनुसार परोसा जाता है भोजन

रसोई केन्द्र में अलग-अलग दिनों के लिए भोजन का निर्धारित मेन्यू तय किया गया है, जिसके अनुसार पौष्टिक और संतुलित भोजन परोसा जाता है। हालांकि रविवार को केन्द्र बंद रहता है।

महिलाओं को भी मिला रोजगार

रसोई केन्द्र में भोजन तैयार करने का कार्य महिलाओं द्वारा किया जा रहा है। इससे महिलाओं को रोजगार और आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी मिल रहा है। केन्द्र के माध्यम से प्रतिदिन करीब 100 से 120 लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जाता है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में संचालित यह योजना प्रदेश में जनसेवा और सामाजिक संवेदनशीलता का उदाहरण बन रही है। योजना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति भूखा न रहे और उसे कम लागत में गुणवत्तापूर्ण भोजन मिल सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser