28.6 C
Burhānpur
Sunday, April 20, 2025
28.6 C
Burhānpur
spot_img
Homeबुरहानपुरदिव्यांग बोले- थैंक्यू मोदीजी, सांसदजी, भाजपा की सरकार है जनहितैषी
Burhānpur
clear sky
28.6 ° C
28.6 °
28.6 °
28 %
1.7kmh
0 %
Sun
42 °
Mon
42 °
Tue
44 °
Wed
44 °
Thu
43 °
spot_img

दिव्यांग बोले- थैंक्यू मोदीजी, सांसदजी, भाजपा की सरकार है जनहितैषी

  • सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा आयोजित शिविर में जनप्रतिनिधियों ने वितरित किये उपकरण

बुरहानपुर। शनिवार को नेपानगर में नेपा लिमिटेड के ऑडिटोरियम में भारत सरकार की एडिप योजना के तहत जिला सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग बुरहानपुर द्वारा आयोजित दिव्यांगजनों के शिविर में सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, नेपानगर विधायक सुश्री मंजू राजेंद्र दादू, जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज माने सहित जनप्रतिनिधिगण सम्मिलित हुए। एलिम्कों टीम द्वारा चिन्हित किए गए 28 दिव्यांगजनो को 48 प्रकार के निःशुल्क कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रदाय किए गए।
इस अवसर पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने जन कल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान करते हुए दिव्यांगजनों को उनकी सुविधा के लिए दिए जा रहे सहायक उपकरणों का पूर्ण रूप से उपयोग करने हेतु आग्रह किया। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि दिव्यांगजनों की सहायता करने के साथ दिव्यांगजनों को समय पर सरकारी योजनाओं का लाभ मिले यह भी सुनिश्चित करें। सांसद श्री पाटिल ने कहा कि हमारे समाज में आज भी ऐसा तबका है जो दिव्यांगजन का ध्यान नहीं रखते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्तियों को दिव्यांग का संबोधन देने पर उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने समाज के समुचित विकास में कई पहल की है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार हर वर्ग के लिए सतत कार्य कर रही है। दिव्यांगजनों के अधिकारों के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने और उनके सामने आने वाली चुनौतियों के समाधान के लिए केंद्र सरकार ने देश के दिव्यांगजनों के हित में विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं।
नेपानगर विधायक सुश्री मंजू राजेंद्र दादू ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि इन सहायक उपकरण को प्राप्त करने वाले ये लाभार्थी अब आमजन जैसे सक्षम व समर्थ हो गए हैं। इन सहायक उपकरणों के माध्यम से लाभार्थियों को स्वावलम्बी व सशक्त करने और उन्हें समाज की मुख्यधारा के साथ जोड़ने का एक प्रयास है।
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनहितैषी सरकार है। सरकार द्वारा हर वर्ग के लिए योजनाएं चलाई जा रही है। जिसका लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को मिल रहा है। जिला सामाजिक न्याय विभाग के उपसंचालक दुर्गेश दुबे ने संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।एलिम्को टीम से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि उनके उत्पादन केन्द्र के माध्यम से दिव्यांगजनों के आधुनिक सुविधा युक्त सहायक उपकरण नि:शुल्क वितरण प्रदेश सहित देश में किया जा रहा है।
शिविर में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष राजेश चौहान, मधु चौहान, अजा मोर्चा के जिला अध्यक्ष ईश्वर चौहान, सांसद प्रतिनिधि मनोज माहेश्वरी, किशोर शाह, मनोज टंडन, मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान, विजय यादव, सामाजिक न्याय विभाग के उपसंचालक दुर्गेश दुबे, नेपानगर एसडीएम अजमेर सिंह गौंड, नगर परिषद मुख्य कार्यपालन अधिकारी धीरेंद्र सिकरवार सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img
spot_img