राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए जिला उपाध्यक्ष सहित तीन कार्यकर्ता, जिलाध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता 

बुरहानपुर। रविवार दोपहर बुरहानपुर शहर से जिला उपाध्यक्ष सहित तीन कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए। जिन्हें भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने गमछा पहनाया और भाजपा की सदस्यता दिलाई। एक दूसरे का मिठाई से मुंह मिठा किया। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मनोज माने ने बताया भाजपा के न्यू ज्वानिंग अभियान

On: May 12, 2024 8:36 PM
Follow Us:

बुरहानपुर। रविवार दोपहर बुरहानपुर शहर से जिला उपाध्यक्ष सहित तीन कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए। जिन्हें भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने गमछा पहनाया और भाजपा की सदस्यता दिलाई। एक दूसरे का मिठाई से मुंह मिठा किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मनोज माने ने बताया भाजपा के न्यू ज्वानिंग अभियान के तहत कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष प्रदीप राजे, मनोज पांडे सहित एक अन्य को भाजपा की सदस्यता दिलाई है। इसे लेकर प्रदीप राजे ने कहा मैं तीन बार शास्त्री वार्ड से कांग्रेस का पार्षद रहा हूं। कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रहा हूं, लेकिन वो नहीं करा पाए जो जनता चाहती थी। इस दौरान बुरहानपुर विधानसभा प्रभारी अतुल पटेल, सह प्रभारी रामदास शिवहरे, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, महापौर माधुरी अतुल पटेल, गजेंद्र पाटिल, अमित मिश्रा, डॉ सुभाष माने, दुर्गेश शर्मा, डॉ मनोज अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित रहे।
Sadaiv Newsकांग्रेस प्रदेश महासचिव ने ली भाजपा की सदस्यता
कांग्रेस के प्रदेश महासचिव दुर्गेश शर्मा शनिवार देरशाम भाजपा में शामिल हो गए। लोकसभा चुनाव प्रचार थमने पर उन्हें भाजपा जिलाध्यक्ष, भाजपा प्रत्याशी और विधायक ने सदस्यता दिलाई। सुंदर नगर स्थित भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, लोकसभा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल और विधायक अर्चना चिटनीस ने दुर्गेश शर्मा को गमछा पहनाया और उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। दुर्गेश शर्मा ने कहा- भाजपा के राष्ट्र हीत में किए जा रहे कार्यो से प्रभावित होकर, भाजपा कार्यकर्ताओं की लगन और हमारे नेता सुरेश पचोरीजी के निर्देश पर मैंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser