Homeबुरहानपुरबुरहानपुर में अवैध हथियारों का खात्मा: 29...

बुरहानपुर में अवैध हथियारों का खात्मा: 29 मामलों में जब्त 69 फायर आर्म्स और 15 कारतूस रोलर से कुचले

- कोर्ट के आदेश पर हथियारों का नष्टीकरण, अपराधियों की कमर टूटी

बुरहानपुर। जिले में अपराध और अवैध हथियारों के नेटवर्क पर करारा प्रहार करते हुए बुरहानपुर पुलिस ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई की। 29 अलग-अलग आपराधिक मामलों में जब्त किए गए 69 अवैध फायर आर्म्स और 15 कारतूसों को माननीय न्यायालय के आदेश पर विधिसम्मत तरीके से नष्ट कर दिया गया। यह कार्रवाई जिला रक्षित केंद्र बुरहानपुर में भारी रोलर मशीन से हथियारों को कुचलकर की गई।

यह पूरा अभियान इंदौर (ग्रामीण) जोन के पुलिस महानिरीक्षक द्वारा बुरहानपुर दौरे के दौरान दिए गए निर्देशों के बाद शुरू किया गया था। इसके तहत सभी पुराने मामलों की जांच की गई, जिनमें न्यायालयीन कार्यवाही पूरी हो चुकी थी और जिनमें हथियारों के नष्टीकरण का आदेश मिल चुका था।

2017 से 2023 तक के मामलों का हुआ निपटारा

पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में शिकारपुरा, लालबाग, गणपति नाका, नेपानगर, खकनार, शाहपुर और निम्बोला थानों में दर्ज 2017 से 2023 के बीच के 29 मामलों में जब्त हथियारों को नष्ट किया गया। इनमें देशी कट्टे, पिस्टल, रिवॉल्वर और अन्य घातक हथियार शामिल थे, जिन्हें अपराधियों द्वारा वारदातों में इस्तेमाल किया गया था।

कलेक्टर की समिति की निगरानी में पूरी प्रक्रिया

नष्टीकरण की कार्रवाई कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा गठित समिति की मौजूदगी में पूरी पारदर्शिता से की गई। इस दौरान अपर कलेक्टर वीर सिंह चौहान, डिप्टी कलेक्टर अजमेर सिंह गौड़, एसडीएम नेपानगर भागीरथ बाखला, एएसपी प्रीतम सिंह ठाकुर, सीएसपी गौरव पाटील, एसडीओपी निर्भय सिंह अलावा सहित पुलिस-प्रशासन के तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

अपराधियों के नेटवर्क पर सीधी चोट

पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार का कहना है कि यह कार्रवाई अवैध हथियारों की सप्लाई चेन और अपराधियों के नेटवर्क पर सीधा प्रहार है। नष्ट किए गए हथियार अब किसी भी हाल में दोबारा अपराध की दुनिया में नहीं लौट सकेंगे।

अवैध आर्म्स पर जीरो टॉलरेंस

एसपी श्री पाटीदार का कहना है कि जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। आने वाले समय में भी ऐसे हथियारों की जब्ती और उनके नष्टीकरण की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। यह अभियान बुरहानपुर में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण देने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles