Homeअपराधखौफनाक हत्या: किचन में बंद कर पत्नी...

खौफनाक हत्या: किचन में बंद कर पत्नी पर डीजल उड़ेला, फिर लगाई आग

— बहादरपुर में पति बना हैवान, दो मासूम बेटियों की मां को जिंदा जला डाला

बुरहानपुर। जिले के ग्राम बहादरपुर में मंगलवार सुबह एक ऐसा खौफनाक अपराध हुआ जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। मामूली पारिवारिक विवाद ने इतनी भयावह शक्ल ले ली कि एक पति ने अपनी ही पत्नी को किचन में बंद कर डीजल डालकर जिंदा जला दिया। महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी दो मासूम बेटियों के सिर से मां का साया छिन गया।

Sadaiv News
मृतका ज्योति पति अरुण

घटना सुबह करीब 8.30 बजे की है। मृतका की पहचान ज्योति पति अरुण (33 वर्ष) निवासी जैनाबाद के रूप में हुई है, जिसकी शादी करीब 6 साल पहले बहादरपुर निवासी अरुण से हुई थी।

तीन दिन से चल रहा था झगड़ा, सुबह होते ही पति ने मौत की पटकथा लिख दी

ग्रामीणों के मुताबिक पति-पत्नी के बीच पिछले दो-तीन दिनों से लगातार झगड़े चल रहे थे। मंगलवार सुबह फिर विवाद बढ़ा और इसी दौरान आरोपी अरुण ने ज्योति को किचन में ले जाकर अंदर से बंद कर दिया। इसके बाद उसने डीजल उड़ेला और माचिस से आग लगा दी। कुछ ही सेकंड में आग ने ज्योति को अपनी चपेट में ले लिया। उसकी चीखें सुनकर पड़ोस में रहने वाली देवरानी दौड़कर पहुंची और दरवाजा तोड़ने की कोशिश की, लेकिन तब तक ज्योति का शरीर बुरी तरह झुलस चुका था।

108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल, लेकिन नहीं बच सकी

गंभीर रूप से झुलसी ज्योति को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

दो मासूम बेटियां रोती रह गईं, मां हमेशा के लिए चली गई

मृतका की दो छोटी बेटियां हैं जिनकी उम्र करीब 4 और 5 साल बताई जा रही है। घटना के समय बच्चे और आरोपी की मां घर में ही मौजूद थे। कुछ ही पलों में बच्चों की दुनिया उजड़ गई। अरुण एक तेल कारोबारी के यहां वाहन चालक है और परिवार खेती-किसानी से भी जुड़ा हुआ है।

आरोपी फरार, एफएसएल टीम जांच में जुटी

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही लालबाग थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। लालबाग थाना प्रभारी अमित जादौन ने बताया- बहादरपुर से सूचना मिली कि पति ने पत्नी को जला दिया है। मौके पर पहुंचकर जांच की गई, एफएसएल टीम को बुलाया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा गया है। आरोपी की तलाश जारी है।

पड़ोस की महिला ने बचाने की कोशिश की

बहादरपुर सरपंच प्रतिनिधि विजय उमाले ने बताया कि- एक व्यक्ति का फोन आया कि ऐसी घटना हो गई है। अरूण नाम का व्यक्ति है उसने अपनी पत्नी को डीजल डालकर डलाया। पड़ोस में उसकी देवरानी ने उसे बचाया, लेकिन बचा नहीं पाई वह भी बच गई। वह भी जलते हुए बची। 

घरेलू हिंसा का खौफनाक अंत

मृतका के परिजनों का आरोप है कि अरुण पत्नी के साथ आए दिन मारपीट करता था। लंबे समय से घरेलू हिंसा चल रही थी, जिसका यह वीभत्स अंत हुआ। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करने की तैयारी कर ली है और आरोपी की तलाश के लिए टीमें रवाना की गई हैं।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles