राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

108 की उम्र में ब्रह्मलीन हुए हैंडल बाबा, बग्गी पर निकली अंतिम यात्रा

लालबाग लक्ष्मी माता नगर के लक्ष्मी माता मंदिर बनाई समाधी बुरहानपुर। लालबाग में लक्ष्मी माता नगर के लक्ष्मी माता मंदिर में मंगलवार रात 2 बजे महंत श्री नागा बाबा, श्री गंगागिरी महाराज ब्रह्मलीन हो गए। उनकी उम्र 108 वर्ष की हो चुकी थी। खबर लगते ही भक्त मंदिर पहुंचे। दूसरे दिन बुधवार सुबह

On: December 6, 2023 7:32 PM
Follow Us:
  • लालबाग लक्ष्मी माता नगर के लक्ष्मी माता मंदिर बनाई समाधी

बुरहानपुर। लालबाग में लक्ष्मी माता नगर के लक्ष्मी माता मंदिर में मंगलवार रात 2 बजे महंत श्री नागा बाबा, श्री गंगागिरी महाराज ब्रह्मलीन हो गए। उनकी उम्र 108 वर्ष की हो चुकी थी। खबर लगते ही भक्त मंदिर पहुंचे। दूसरे दिन बुधवार सुबह मंदिर से बग्गी पर उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। यह यात्रा गोपाल नगर, मिलचाल, कोरोनेशन बाजार, लालबाग चौराहा होते हुए वापस लक्ष्मी माता मंदिर पहुंची। यहां पर बाबा की समाधी बनाई गई।
महंत श्री नागा बाबा हैंडल बाबा के नाम से भी प्रसिद्ध थे। इसके पीछे भक्तों ने कारण बताया कि वह हर किसी को हैंडल कहकर बुलाते थे। उनके भक्त दिनेश जुनागढ़े ने बताया बाबा आर्मी से रिटायर्ड हुए थे। सबसे पहले वह मिलचाल के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में आए थे। यहां उन्होंने सेवा की। वह यहां पर गद्दी लगाना चाहते थे, लेकिन यहां पर पहले से नवनाथ वाले बाबाजी की गद्दी थी। इसलिए वह अर्जुन नगर के बजरंग बली मंदिर चले गए। यहां पर कुछ सेवा की। फिर इसके बाद वह लक्ष्मी माता मंदिर में आ गए। यहां पर उन्होंने गद्दी लगाई। पहले यह मंदिर छोटा था। उन्होंने मंदिर परिसर को बड़ा करवाया। इसके बाद भगवान शिवजी और श्री लक्ष्मी नारायण भगवान की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा करवाई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser