Homeबुरहानपुरहत्यारों को फांसी दो- करणी सेना के...

हत्यारों को फांसी दो- करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की हत्या से राजपूत समाज में आक्रोश, नारेबाजी कर जताया विरोध 

एडीएम को करणी सेना पदाधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन, कलेक्टर कार्यालय में काफी देर की नारेबाजी बुरहानपुर। करणी सेना के राष्ट्र्रीय अध्यक्ष की हत्या के बाद देशभर में करणी सेना और राजपूत समाज में आक्रोश का माहौल है। बुधवार को काफी संख्या में पदाधिकारी, सदस्य कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और आक्रोश जताया। समाजजन का कहना है कि […]

  • एडीएम को करणी सेना पदाधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन, कलेक्टर कार्यालय में काफी देर की नारेबाजी

बुरहानपुर। करणी सेना के राष्ट्र्रीय अध्यक्ष की हत्या के बाद देशभर में करणी सेना और राजपूत समाज में आक्रोश का माहौल है। बुधवार को काफी संख्या में पदाधिकारी, सदस्य कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और आक्रोश जताया। समाजजन का कहना है कि समाज को एकजुट करके रखने वाले अध्यक्ष पर ही हमला हो गया तो फिर आमजन की क्या हालत होगी। अपराधियों को कानून का खौफ ही नहीं है।
श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर सुखदेवसिंह गोगामेड़ी की हत्या से समाजजन में आक्रोश है। इसे लेकर बुधवार दोपहर एक बजे राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की ओर से कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी कर एडीएम वीरसिंह चौहान को ज्ञापन सौंपा गया।
जिला अध्यक्ष ठाकुर रमेशसिंह सिकरवार ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्यारों पर सख्ती से कार्रवाई होना चाहिए। उन्हें फांसी दी जानी चाहिए। कानून व्यवस्था को दरकिनार कर आरोपियों ने जिस वारदात को अंजाम दिया है वह निंदनीय है।
पदाधिकारियों ने कहा तत्काल हो आरोपियों की गिरफ्तारी
ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने कहा इस घटना से पूरे देश का राजपूत समाज आहत हुआ है। आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़कर उन्हें फांसी की सजा दी जाना चाहिए। अपराधियों का केस फास्ट ट्रेक कोर्ट में चलना चाहिए। संजय सिंह गेहलोद ने भी कहा कि आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हो और उन्हें फांसी की सजा मिले ताकि भविष्य में कोई इस तरह की हरकत न करे। इस दौरान क्षत्रिय राजपूत समाज ट्रस्ट समाज के जगदीश सिंह सेंगर, करणी सेवा बुरहानपुर की जिला अध्यक्ष ठाकुर रमेश सिंह सिकरवार, क्षत्रिय राजपूत युवा मंच के जिला अध्यक्ष ठाकुर संजय सिंह गहलोत, क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष ठाकुर महेंद्र सिंह बघेल, महामंत्री ठाकुर अरविंद सिंह, पदाधिकारी राजेश सिंह सिकरवार, बलवंत सिंह ठाकुर, राजन सिंह ठाकुर, सत्येंद्र सिंह चौहान, गोविंद सिंह चौहान, अजय सिंह राजपूत, जितेंद्र सिंह राजपूत, बाला ठाकुर सहित काफी संख्या में करणी सेना के पदाधिकारी, सदस्य मौजूद थे।
बोले- घर में घुसकर हत्या की गई, आरोपियों को जरा भी भय नहीं
ज्ञापन में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की ओर से अध्यक्ष ठाकुर रमेश सिंह सिकरवार ने कहा- 5 दिसंबर को हमारे राजपूत समाज और सर्वसमाज के राष्ट्रीय ठाकुर सुखदेवसिंह गोगामेड़ी की नृशंस हत्या अज्ञात हत्यारों द्वारा उनके घर में घुसकर की गई। जिसका संपूर्ण राजपूत समाज, सर्व समाज घोर विरोध करता है। केंद्र और राज्य सरकार से अनुरोध है कि वह आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे ताकि समाज को संदेश मिले कि हमारे साथ इंसाफ किया गया है। पूरा समाज इस घटना के बाद आहत और आक्रोशित है। समाज के इतने बड़े पद पर कार्य करने वाले समाज को न्याय दिलाने वाले की सरेआम हत्या कर दी गई। अपराधियों को शासनए प्रशासन का जरा भी भय नहीं है। इसलिए उन्हें जल्द गिरफ्तार कर फांसी दी जाए।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles