राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

स्वतंत्रता दिवस समारोह- स्कूली विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की दी शानदार प्रस्तुति, कलेक्टर भव्या मित्तल ने किया ध्वजारोहण

बुरहानपुर। जिले में 78 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बडे़ हर्षोल्लास एवं उत्साह से मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह गुरूवार को प्रातः 9 बजे नेहरू स्टेडियम में आयोजित रहा। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं कलेक्टर भव्या मित्तल ने गरिमामय वातावरण में विधिवत रूप से ध्वजारोहण किया तथा समस्त जिलेवासियों को

On: August 16, 2024 8:17 PM
Follow Us:

बुरहानपुर। जिले में 78 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बडे़ हर्षोल्लास एवं उत्साह से मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह गुरूवार को प्रातः 9 बजे नेहरू स्टेडियम में आयोजित रहा। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं कलेक्टर भव्या मित्तल ने गरिमामय वातावरण में विधिवत रूप से ध्वजारोहण किया तथा समस्त जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी।
मुख्य समारोह में मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष द्रविन्द्र मोरे, विधायक अर्चना चिटनीस, महापौर माधुरी अतुल पटेल, पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार, वनमण्डलाधिकारी विजय सिंह, जिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख, अपर कलेक्टर वीरसिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश, आयुक्त संदीप श्रीवास्तव सहित अन्य उपस्थित रहे।
मुख्य समारोह में कलेक्टर भव्या मित्तल ने ध्वजारोहरण कर परेड की सलामी ली। तत्पश्चात उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जिलेवासियों के नाम संदेश का वाचन किया। कार्यक्रम में परेड कमांडर द्वारा हर्ष फायर, मार्च पास्ट किया गया। वहीं कलेक्टर ने अनेकता में एकता के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे आसमान में छोडे़।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति
Sadaiv Newsमुख्य समारोह कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। जिसमें नेहरू मान्टेसरी उ.मा.विद्यालय ने प्रथम, अर्वाचीन इंडिया स्कूल द्वितीय व सावित्रीबाई फूले कन्या उ.मा.विद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मार्च पास्ट में जिला पुलिस बल ने प्रथम, विशेष सशस्त्र बल द्वितीय स्थान व नगर सेना बल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं एनसीसी जूनियर विंग ने प्रथम, एनसीसी जूनियर डिवीजन ने द्वितीय स्थान व एनसीसी सीनियर डिवीजन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा मार्च पास्ट गाईड ने प्रथम, महिला सशक्तिकरण के शौर्या दल ने द्वितीय स्थान व स्काउट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं जिला पुलिस बैण्ड को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर शील्ड प्रदान की गई। मुख्य समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रमाण पत्र व शील्ड देकर सम्मानित भी किया गया।
जगह जगह किया गया ध्वजारोहण
– 15 दिवस स्वतंत्रता दिवस पर जिलेभर में उत्साह का माहौल रहा। भारतीय जनता पार्टी की ओर से सुबह 8 बजे कमल टॉकिज तिराहे पर, सांसद कार्यालय में सुबह 8.30 बजे व भाजपा जिला कार्यालय में सुबह पौने नौ बजे ध्वजारोहण किया गया। बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, भाजपा युवा नेता गजेन्द्र पाटिल आदि मौजूद थे।
– सांसद कार्यालय पर भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक रामदास शिवहरे, खकनार विधानसभा के ग्राम कानापुर की प्राथमिक विद्यालय में नेपानगर विधायक मंजू राजेंद्र दादू, ग्राम बोहरडा के प्राथमिक शाला, निमाड़ वैली स्कूल में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जयश्री ज्ञानेश्वर पाटील, ग्राम बहादरपुर की शासकीय कन्या शाला में भाजपा नेता गजेंद्र पाटील ने ध्वजारोहण किया।
सेवा सदन स्कूल में तारिकासिंह ठाकुर ने किया झंडावंदन 
Sadaiv Newsनगर की अग्रणी शिक्षण संस्था जीएनटी मॉन्टेसरी एवं सेवासदन हा.से. स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सेवा सदन शिक्षा समिति अध्यक्ष तारिका वीरेन्द्रसिंह ठाकुर ने क्षेत्र के पूर्व विधायक ठा. सुरेन्द्रसिंह के विशेष आतिथ्य में झंडावंदन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सांसद स्व. ठाकुर महेन्द्रकुमारसिंह एवं ठा. वीरेन्द्रसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।
मुख्य अतिथि तारिका वीरेन्द्रसिंह ठाकुर ने कहा कि आज हम 78वां स्वतन्त्रता दिवस का जश्न मना रहे है। युवाओं से लेकर बुजुर्गों में उमंग, उत्साह और उर्जा है। आपने विद्यार्थियों को कहा की इस वर्ष हम ‘‘विकसित भारत‘‘ की थीम पर स्वतंत्रता दिवस मना रहे है। प्रण यह है कि 2047 तक हम देश को एक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित कर सके।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति, सांस्कृतिक लोकनृत्य की रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुती दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन छात्रा कु. दीक्षा वारूडे ने किया। कार्यक्रम में सचिव हसमुखलाल जरीवालाजी, शाला संयोजक के.डी. पटेल, सदस्यगण महेश पटेल, विलास गोसावी, देवेश्वरसिंह ठाकुर, मैनेजर मनीष पटेल, डॉ. अनिल कापडिया, प्राचार्य डॉ. शकील शेख, व्याख्याता नितीन भालडे, जीएनटी प्राचार्या नेहा चौधरी एवं शिक्षकगण मौजुद थे।
कृषि उपज मंडी समिति ने किया झंडावंदन
कृषि उपज मंडी समिति द्वारा देश के आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस 78 महापर्व के दौरान भारसाधक अधिकारी पल्लवी पुराणिक एवं मंडी सचिव हरेंद्र सिंह सिकरवार की उपस्थिति में 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने बताया कि देश की आजादी दिलाने वाले हमारे वीर जवान, महापुरुषों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद में और देश की आजादी के पुण्य स्मरण पर स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। एसडीएम द्वारा झंडा फहराया गया तत्पश्चाट राष्ट्रगीत के साथ संपूर्ण मंडी प्रांगण में मंडी कर्मचारी अधिकारी, कृषक बंधु, व्यापारी बंधु, तिलावत और मंडी में उपस्थित सभी माता बहनों ने भारत के शान में राष्ट्रगीत का गान किया। तत्पश्चात सभी ने एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।
इस कार्यक्रम में मंडी कर्मचारी सुनील पाटिल, मनीष गंगराड़े, जय रामटेक, मोहन कीर्तने, धनंजय पाठक, सदानंद कापसे, संजय महेश्वरी, कमलेश चौधरी, मिलिंद महाजन आदि मौजूद थे।
कांग्रेस ने इकबाल चौक में फहराया तिरंगा
Sadaiv News 78 वे स्वतंत्रता दिवस पर इकबाल चौक स्थित कांग्रेस कमेटी के पुराने कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी ने झंडा वंदन किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष रिंकू टाक ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद कार्यक्रम में उपस्थित सभी साथियों ने राष्ट्रगान में शिरकत की। तत्पश्चात बुरहानपुर कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष रिंकू टाक ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी का प्रदेश के नाम संदेश का वाचन किया और समस्त जिले वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।
इस दौरान पूर्व विधायक हमीद काजी, सुरेंद्र सिंह, पूर्व महासचिव अजय रघुवंशी, संजय चौकसे, सलीम कॉटनवाला, गेंदु बाई चौहान, विनय शाह, डॉ इमरान खान, जहीर अब्बास, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सरिता भगत, पूर्व निगम अध्यक्ष गोरी शर्मा, मीनाक्षी महाजन, योजना देवड़ा, रजनी चौहान, योगिता साने, अकील औलिया, उबेद शेख, निखिल खंडेलवाल आदि मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser