राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

संगठन पर्व- प्रत्येक बूथ सर्वव्यापी बनाने के लिए कार्यकर्ता प्राणपण से जुटे -लधवे

कुशाभाऊ ठाकरे एवं अटल बिहारी वाजपेयी मंडल द्वारा आयोजित कार्यशाला में पूर्व जिलाध्यक्ष ने दिया मार्गदर्शन बुरहानपुर। संगठन पर्व को प्रत्येक बूथ पर सर्वव्यापी बनाने के लिए कार्यकर्ता प्राणपण से जुट जाए ताकि यह अभियान अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक पहुंच कर भाजपा संगठन परिवार मजबूती के साथ आगे बढ़े। प्रत्येक कार्यकर्ता

On: August 25, 2024 8:20 PM
Follow Us:
  • कुशाभाऊ ठाकरे एवं अटल बिहारी वाजपेयी मंडल द्वारा आयोजित कार्यशाला में पूर्व जिलाध्यक्ष ने दिया मार्गदर्शन

बुरहानपुर। संगठन पर्व को प्रत्येक बूथ पर सर्वव्यापी बनाने के लिए कार्यकर्ता प्राणपण से जुट जाए ताकि यह अभियान अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक पहुंच कर भाजपा संगठन परिवार मजबूती के साथ आगे बढ़े। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूर्ण करते हुए जिले में भाजपा की ताकत को प्रत्येक बूथ पर मजबूत करना है।
Sadaiv Newsयह बात रविवार को कुशाभाऊ ठाकरे मंडल एवं अटल बिहारी वाजपेयी मंडल द्वारा आयोजित कार्यशाला में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कही। श्री लधवे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। पूरे भारत में 18 करोड़ से अधिक पार्टी के कार्यकर्ता है। हमें और अधिक नए सदस्यों को अपने विचारधारा परिवार वाले लोगों के बीच पहुंचकर नए सदस्य जोड़ें। जिसमें युवाओं, महिलाओं, किसानों एवं सर्व समाज के लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य करें।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने कहा संगठनात्मक विस्तार के लिए सदस्यता अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। संगठन पर्व सदस्यता अभियान में पार्टी पदाधिकारियों, सभी जन प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण देकर अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक बुथ केंद्रों की कार्यशाला में प्रदान किया जायेगा। डॉ. माने ने कहा कि मुझे गर्व है कि भाजपा परिवार का प्रत्येक सदस्य अंत्योदय के इस संकल्प और विचारों को लेकर साकार करने हेतु सदस्यता अभियान को सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। आप सभी इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हिस्सा बने। ताकि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की राजनीतिक क्षेत्र में आगे बढ़ने में आप सभी की भूमिका और सहभागिता बने।
कार्यशाला को पूर्व विधायक रामदास शिवहरे, पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप श्रॉफ, जिला महामंत्री चिंतामण महाजन, मंडल अध्यक्ष संजय पाटिल आदि ने भी संबोधित किया।
इस दौरान जिला मंत्री निलेश चौकसे, मंडल सदस्यता प्रभारी अरुण पाटिल, पूर्व मंडल अध्यक्ष तरुण चौकसे, वरिष्ठ कार्यकर्ता सालिक पाटिल, अशोक कुरील, अनिल भाई, मोहन भाई, पवन भाई सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser