31.9 C
Burhānpur
Monday, June 9, 2025
31.9 C
Burhānpur
spot_img
Homeबुरहानपुरअयोध्या से महंत पुष्करानंद महाराज को मिला आमंत्रण 
Burhānpur
clear sky
31.9 ° C
31.9 °
31.9 °
47 %
5.3kmh
2 %
Sun
32 °
Mon
42 °
Tue
42 °
Wed
43 °
Thu
43 °
spot_img

अयोध्या से महंत पुष्करानंद महाराज को मिला आमंत्रण 

  • बुरहानपुर का विशेष दराबा जा रहा है अयोध्या

बुरहानपुर। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के आमंत्रण पत्र मिलने का सिलसिला सतत् जारी है। इसी क्रम में बुरहानपुर के प्राचीन उदासीन आश्रम के महंत पुष्करानंद महाराज को भी आमंत्रण पत्र प्राप्त हुआ है। जैसे ही क्षेत्रवासियों को आमंत्रण पत्र मिलने की सूचना प्राप्त हुई स्वामी जी को बधाई देने एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु भक्तजन आश्रम पहुंचने लगे।
बुरहानपुर मजदूर यूनियन अध्यक्ष ठाकुर प्रियांक सिंह ने अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण पत्र प्राप्त होने पर स्वामी पुष्करानंद महाराज का स्वागत करते हुए बुरहानपुर का स्वादिष्ट पकवान दराबा देकर महाराजश्री को अयोध्या में प्रभु श्री राम की महाप्रसादी में इसे अर्पित करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर महंत पुष्करानंद स्वामी ने कहा की वह प्रभु राम के ऐतिहासिक प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण प्राप्त होने पर गौरांवित अनुभव कर रहे हैं। 17 जनवरी को वह अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे एवं बुरहानपुर की सुख, समृद्धि के लिए कामना करके विश्व प्रसिद्ध पकवान दराबा भगवान श्रीराम की महाप्रसादी में अर्पित करेंगे।

spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img
spot_img